Amazon Great Freedom Festival Sale में मची है लूट! iPhone 16 हो या Galaxy S24, सब मिल रहे कौड़ियों के भाव

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :01 Aug 2025 1:17 PM
विज्ञापन
Amazon Great Freedom Festival Sale

Amazon Great Freedom Festival Sale

Amazon Great Freedom Festival Sale: अमेजन पर फिलहाल ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल चल रहा है, जिसमें कई स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील्स और भारी डिस्काउंट दी जा रही है. आइए जानते हैं कि इस सेल में कौन-कौन से फोन्स पर सबसे शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Amazon Great Freedom Festival Sale: Amazon India पर इन दिनों Great Freedom Festival Sale की लूट मची है. इस सेल में हर बजट कैटेगरी के स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट दी जा रही है. अगर आप भी बहुत दिनों से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस सेल में महंगे और हाई-एंड डिवाइसेज भी काफी सस्ते दाम में मिल रहे हैं. वहीं, जो लोग बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, उनके लिए भी यहां शानदार डील्स मौजूद हैं. तो आइए जानें कि इस सेल में कौन-कौन से स्मार्टफोन्स बेहतरीन ऑफर्स के साथ ग्राहकों को मन मोह रहे हैं.

iPhone 16

अगर आप भी नया iPhone बहुत दिनों से खरीदने की सोच रहे हैं या अपने पुराने iPhone 15 को अपग्रेड करने प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें. ऐसा इसलिए क्यूंकि Amazon India की इस सेल में iPhone 16 को आप सिर्फ 68,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं. हालांकि, आपको फोन पर दमदार और बड़ा एक्सचेंज बोन भी मिल रहा है. इस फोन का असल प्राइस 79,900 रुपये है.

Samsung Galaxy S24 Ultra

अगर आप Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. सेल के दौरान यह प्रीमियम डिवाइस आपको सिर्फ 79,999 रुपये में मिल रहा है. जबकि इसकी ओरिजिनल प्राइस करीब 1,29,999 रुपये है. यानी इस डील में आपको भारी छूट का फायदा मिल रहा है.

OnePlus 13

आपको बता दें कि OnePlus 13 की लॉन्चिंग इस साल की शुरुआत में हुई थी. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत लगभग 69,999 रुपये रखी गई थी. फिलहाल इस डिवाइस पर 7,000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद ग्राहक इसे सिर्फ 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

iPhone 16e

अगर आप iPhone लेने का मन बना चुके हैं लेकिन बजट कम है तो Apple iPhone 16e आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. फिलहाल यह स्मार्टफोन 59,900 रुपये की जगह 10,000 रुपये की डिस्काउंट के साथ सिर्फ 49,999 रुपये में उपलब्ध है. 

iPhone 15

अगर आप iPhone 15 खरीदने का सोच रहे हैं, तो अभी इसे बैंक ऑफर और अन्य छूट के साथ कम कीमत में पाया जा सकता है. फिलहाल यह स्मार्टफोन आपको सिर्फ 59,999 रुपये में उपलब्ध है.

Realme GT 7

Realme GT 7 स्मार्टफोन को Amazon की सेल में किफायती दाम पर खरीदा जा सकता है. फिलहाल यह डिवाइस सेल के दौरान 39,999 रुपये में उपलब्ध है. हालांकि, अगर आप बैंक ऑफर या अन्य छूटों का लाभ उठाते हैं तो इसे और भी कम कीमत में पाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: मूवी नाइट्स अब होंगी सुपरहिट! ₹25,240 में मिल रही थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन वाली Smart TV, यहां चल रही धांसू डील

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: जब बहन को देंगे ये गैजेट्स, तो चेहरे पर आएगी मुस्कान और कहेंगी- ‘वाह भाई हो तो ऐसा!’

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola