मूवी नाइट्स अब होंगी सुपरहिट! ₹25,240 में मिल रही थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन वाली Smart TV, यहां चल रही धांसू डील
Published by : Shivani Shah Updated At : 31 Jul 2025 3:50 PM
Amazon Freedom Sale 2025
Amazon Great Freedom Festival Sale: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर आज से धमाकेदार Freedom Sale की शुरुआत हो गई है. जिसमें आपको 43 से लेकर 55 inch के Smart TV पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट. ऐसे में आप Samsung से लेकर Sony के स्मार्ट टीवी को आधे दाम में खरीद सकते हैं. यहां जानिए किस ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट और ऑफर.
अगर आप भी अपने घर को थिएटर बनाना चाहते हैं, तो फिर आपके पास सुनहरा मौका है. आप 55 inch की Smart TV को आधे दाम में खरीद सकते हैं. दरअसल, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर इस महीने की बड़ी सेल Amazon Great Freedom Festival Sale आज से शुरू हो गई है. जिसमें 55 inch के स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है. Samsung से लेकर Sony के स्मार्ट टीवी की कीमत आधी हो गई है. तो फिर चलिए जानते हैं ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में.
यह भी पढ़ें: शुरू हो गया Amazon Great Freedom Festival Sale, iPhone से लेकर इन प्रॉडक्ट्स पर मिल रही भारी छूट, देखें ऑफर
Samsung 43 inch 4K Vista Ultra HD Smart LED TV
अमेजन फ्रीडम सेल में Samsung के 43 इंच के स्मार्ट टीवी पर 32% तक की छूट मिल रही है. जिससे 42,900 रुपये के स्मार्ट टीवी को आप सिर्फ 28,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 3500 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट और 250 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट मिलेगा. जिससे Samsung का 43 inch स्मार्ट टीवी आपको सिर्फ 25,240 रुपये में मिल जाएगा.
Xiaomi MI 50 inch X Series 4K LED TV
अमेजन के इस सेल में Xiaomi MI के 50 inch स्मार्ट टीवी पर 44% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे इस स्मार्ट टीवी की कीमत 49,999 रुपये से घटकर 27,999 रुपये हो गई है. वहीं, SBI के क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये का का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को सिर्फ 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
LG 55 inch 4K Ultra HD Smart TV
अमेजन के फ्रीडम सेल में LG के 55 inch 4K Ultra HD Smart TV पर 43% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 71,990 रुपये के टीवी की कीमत घटकर 40,990 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 4000 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट मिलेगा. जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को सिर्फ 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं.
Samsung 55 inch Vision AI 4K Vista Ultra HD Smart QLED TV
Amazon Great Freedom Festival Sale में Samsung के 55 inch Ultra HD Smart QLED TV पर 39% तक का डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है. जिससे 81,900 रुपये की कीमत वाले स्मार्ट टीवी की कीमत घटकर सीधे 49,990 रुपये हो गई है. इसके अलावा इस टीवी को खरीदते वक्त अगर आप SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 6000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे इस स्मार्ट टीवी की कीमत घटकर 43,990 रुपये हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: जब बहन को देंगे ये गैजेट्स, तो चेहरे पर आएगी मुस्कान और कहेंगी- ‘वाह भाई हो तो ऐसा!’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










