Airtel का बड़ा तोहफा, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा सालभर Adobe Premium फ्री, जानिए किन प्लान्स में उठा सकते हैं फायदा

Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Jan 2026 8:16 AM

विज्ञापन

एयरटेल एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम फ्री ऑफर

अगर आप डिजाइन, वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट बनाना पसंद करते हैं, तो Bharti Airtel आपके लिए शानदार तोहफा लेकर आया है. Airtel ने अपने 36 करोड़ मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH यूजर्स को Adobe Express Premium का 1 साल का फ्री एक्सेस देने का ऐलान किया है. ऐसे में एयरटेल के सभी एलिजिबल कस्टमर्स Adobe Express Premium का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री में हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने Adobe के साथ पार्टनरशिप कर ली है. ऐसे में अब एयरटेल यूजर्स फ्री में पूरे साल Adobe Express Premium के फ्री सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. ये पहली बार नहीं है, जब एयरटेल अपने प्लान्स में इस तरह की बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इससे पहले कंपनी ने Perplexity के साथ पार्टनरशिप की थी, जिसके तहत 1 साल तक यूजर्स को फ्री Perplexity AI Pro की सर्विस का फायदा मिला था. इसके अलावा, कंपनी Google स्टोरेज भी ऑफर कर रही है.

4,000 की सर्विस बिल्कुल फ्री

Adobe ऑफर के तहत यूजर्स को करीब 4,000 रुपये की डिजिटल क्रिएटिव सर्विस बिना किसी चार्ज के मिलेगी. खास बात यह है कि इसे एक्टिवेट करने के लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स Airtel Thanks App से आसानी से सब्सक्रिप्शन एक्टिव कर सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर कंपनी अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स में ही दे रही है.

किन-किन प्लान्स में मिलेगा फ्री Adobe?

  • एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 355 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 489 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 548 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 579 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 589 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 609 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 619 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 649 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 799 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 859 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान

Adobe Express Premium में क्या मिलेगा?

Adobe Express Premium में हजारों प्रोफेशनल टेम्पलेट्स मिलते हैं, जो भारतीय त्योहारों, शादियों और लोकल बिज़नेस के लिए बनाए गए हैं. इसमें AI बैकग्राउंड रिमूवर, इमेज जनरेशन, वन-टैप वीडियो एडिटिंग, प्रीमियम स्टॉक एसेट्स, 30,000 से ज्यादा फॉन्ट्स और 100GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है.

यह भी पढ़ें: 28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा ये Airtel प्लान, हर रोज मिलेगा 2.5GB डेटा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola