No Signal की टेंशन को कहें टाटा, अब बिना सिग्नल के भी होगी कॉलिंग, सरकार ने लॉन्च की नयी सुविधा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jan 2025 6:01 PM

विज्ञापन

Calling in No Signal

No Signal: भारत की तीन सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां बीएसएनएल, एयरटेल और जियो के बीच साझेदारी में शुरू की गई इस पहल में लगभग 27,000 टॉवर्स का इस्तेमाल करके 35,400 से अधिक ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्रों में मोबाइल यूजर्स की नेटवर्क समस्या को खत्म करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

No Signal: मोबाइल फोन इस्तेमाल करनेवालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है. कई बार हमें फोन में सिग्नल न होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से अगर आपको भी कॉलिंग में समस्या आती है, तो अब यह परेशानी खत्म होने वाली है. दरअसल अगर आपके ऑपरेटर के नेटवर्क में प्रॉब्लम है तो भी अब आप आसानी से कॉल कर सकेंगे.

डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन्ट्रा सर्कल रोमिंग (आईसीआर) सुविधा का शुभारंभ किया है. इस सुविधा के माध्यम से BSNL, जियो और एयरटेल उपयोगकर्ता, अपने नेटवर्क के कवरेज क्षेत्र से बाहर होने पर भी, किसी भी उपलब्ध नेटवर्क का उपयोग कर 4G सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. यह पहल नये 4G मोबाइल साइट्स के अनावरण के दौरान घोषित की गई, जिन्हें डिजिटल भारत निधि (DBN) द्वारा समर्थन प्राप्त है.

इस नयी सुविधा के तहत, DBN द्वारा वित्त पोषित टावर अब कई टेलीकॉम ऑपरेटरों को समर्थन देते हैं, जिससे ग्राहक अपने प्राथमिक नेटवर्क का सिग्नल न मिलने पर भी कॉल कर सकते हैं या डेटा का उपयोग कर सकते हैं. भारत की तीन सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां BSNL, एयरटेल और जियो के बीच साझेदारी में शुरू किये गए इस पहल में लगभग 27,000 टॉवर्स का इस्तेमाल करके 35,400 से अधिक ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्रों में मोबाइल यूजर्स की नेटवर्क समस्या को खत्म करने में मदद मिलेगी. इसका लाभ यह होगा कि अलग अलग ऑपरेटर्स के यूजर्स अब एक ही टावर से हाई स्पीड 4G कनेक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं.

यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) के नाम से जाना जाने वाला फंड अब डिजिटल भारत निधि (DBN) के रूप में जाना जाता है और यह भारत को जोड़ने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में टावर लगाने के लिए फंडिंग के माध्यम से, DBN यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इन इलाकों में लोगों को 4G कनेक्शन बिना किसी रुकावट के उपलब्ध हो.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कदम को एक सामूहिक प्रयास बताते हुए कहा कि देश में 27,836 साइट्स इंटर-कनेक्शन रोमिंग (ICR) सेवाओं को सक्षम बनाएंगी. उन्होंने यह भी बताया कि यह कदम मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्शन को मजबूत बनाता है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को संचार और डिजिटल सेवाओं तक बेहतर ऐक्सेस ऑफर करता है.

SIM Card Rules: एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों पर सख्ती की तैयारी; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola