ePaper

Airtel ने लगा दी Jio, Vi और BSNL की वाट, सस्ता कर दिया अनलिमिटेड 5G वाला प्लान, देखें बेनिफिट्स

Updated at : 12 Jul 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel Recharge Plan

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel: कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान में बदलाव करते हुए इसे पहले से बेहतर और सस्ता बना दिया है. आपको बता दें कि Airtel का एंट्री-लेवल प्लान पहले ₹379 में उपलब्ध था लेकिन अब इसे ₹30 सस्ता कर ₹349 में पेश किया गया है. इस प्लान में अब यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जा रही है.

विज्ञापन

Airtel Recharge Plan: देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स को तोहफा दिया है. कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान में बदलाव करते हुए इसे पहले से बेहतर और सस्ता बना दिया है. आपको बता दें कि Airtel का एंट्री-लेवल प्लान पहले ₹379 में उपलब्ध था लेकिन अब इसे ₹30 सस्ता कर ₹349 में पेश किया गया है. इस प्लान में अब यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बेनिफिट्स के बारे में.

Airtel का ₹349 वाला प्लान

एयरटेल का ₹349 वाला प्रीपेड प्लान अब अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है. इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो यह 28 दिनों के साथ आता है. पहले इसी प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन सिर्फ 1.5GB डेटा मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 2GB कर दिया गया है.

ध्यान देने वाली बात है कि डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है. साथ ही, अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा फेयर यूजेज पॉलिसी के तहत ही मिलेगा.

इस प्लान के साथ यूजर्स को Airtel Xstream ऐप पर मुफ्त कंटेंट का एक्सेस, हर महीने मुफ्त Hellotune सेट करने की सुविधा, VoLTE (HD वॉयस) कॉलिंग और इनबिल्ट AI-बेस्ड स्पैम डिटेक्शन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

Airtel का ₹189 वाला प्लान

हाल ही में एयरटेल ने ₹189 में नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह खासतौर पर वॉयस कॉलिंग पर आधारित प्लान है. इसकी वैधता 21 दिनों की है. इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS और 1GB डेटा मिल जाता है.

₹100 में 90 दिनों की वैलिडिटी और फ्री JioHotstar दे रहे मुकेश अंबानी

मनोरंजन और डेटा का डबल धमाका! Jio के इस प्लान में मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

Jio से सिर्फ ₹1 कम में Airtel दे रहा 84 दिनों के लिए Free Netflix और अनलिमिटेड डेटा, देखें कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola