Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना कर बैठेंगे हजारों का नुकसान
Air Fryer Cleaning Tips
Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर को लंबे समय तक सही हालत में रखना है तो कुछ आम सफाई की गलतियों से बचना जरूरी है. खुरदुरे स्क्रबर या तेज केमिकल का इस्तेमाल जैसी गलतियों से बचना चाहिए. आइए आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जिसका आपको एयर फ्रायर को साफ करते समय नहीं करनी चाहिए.
Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर आजकल हर किचन का जरूरी अप्लायंस बन चुका है. ये कम तेल में खाना पकाने में मदद करता है और इसे एक हेल्दी ऑप्शन भी माना जाता है. लेकिन उसकी परफॉर्मेंस और सेफ्टी बनाए रखने के लिए एयर फ्रायर को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है. कई लोग सिर्फ ये सोचते हैं कि क्या साफ करना है, लेकिन ये जानना भी उतना ही जरूरी है कि क्या नहीं करना चाहिए. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियां बताने जा रहे हैं जिसका आपको एयर फ्रायर को साफ करते समय नहीं करनी चाहिए.
धातु वाले स्क्रब पैड या खुरदुरे ब्रश का इस्तेमाल न करें
एयर फ्रायर की टोकरी पर आमतौर पर नॉन-स्टिक कोटिंग होती है. ऐसे में मेटल स्क्रबर या कड़े ब्रश इस्तेमाल करने से उस पर खरोंच पड़ सकती है और कोटिंग भी उतर सकती है. इसलिए हमेशा मुलायम स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें.
मेन यूनिट को कभी भी पानी में न डुबोएं
एयर फ्रायर के मेन बॉडी में इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और हीटिंग एलिमेंट होते हैं. अगर आप इसे पानी में डुबो देंगे तो यह हमेशा के लिए खराब हो सकता है. इसलिए मेन यूनिट के अंदर और बाहर को सिर्फ हल्के गीले कपड़े से साफ करें. ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत ज्यादा गीला न हो और पानी वेंट्स में न पहुंचे.
हार्ड केमिकल या ओवन क्लीनर का इस्तेमाल न करें
तेज केमिकल्स एयर फ्रायर की सतह को खराब कर सकते हैं और उस पर हानिकारक रेसिड्यू भी छोड़ देते हैं. इसलिए हमेशा हल्के डिश सोप और गुनगुने पानी से ही एयर फ्रायर साफ करें. जिद्दी दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा या सिरके का घोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
हीटिंग एलिमेंट को नजरअंदाज ना करें
एयर फ्रायर के हीटिंग एलिमेंट पर तेल और खाने के छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं. इससे धुआं, बदबू या कभी-कभी आग लगने जैसा खतरा भी हो सकता है. इसलिए एक हल्के गीले कपड़े से हीटिंग एलिमेंट को धीरे-धीरे साफ कर लें.
दोबारा हिस्सों को जोड़ने से पहले सुखाना बिल्कुल न भूलें
अगर हिस्सों पर नमी रह जाती है तो फफूंदी लग सकती है या इलेक्ट्रिकल दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए एयर फ्रायर को वापस जोड़ने से पहले उसके सभी पार्ट्स को अच्छी तरह साफ तौलिये से पोंछकर या पूरी तरह हवा में सुखाकर ही इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएगा मेकैनिक को बुलाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










