Aditya L1 Budget : 615 करोड़ रुपये में चांद पर उतरा चंद्रयान, ISRO को सूरज तक पहुंचने में कितना खर्च आयेगा?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Mar 2024 4:19 PM

विज्ञापन

ISRO Solar Mission Budget - इसरो चांद पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब सूरज को साधने की तैयारी कर रहा है. इसरो की आर से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को भारत के सौर मिशन की लॉन्चिंग होगी. आइए जानते हैं कि इसरो को सूरज तक पहुंचने में कितना खर्च आयेगा-

विज्ञापन

Aditya-L1 ISRO Solar Mission Budget : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता के साथ इसरो (ISRO) अब अपने अगले मिशन पर जुट गया है. दरअसल, इसरो चांद पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब सूरज को साधने की तैयारी कर रहा है.

इसरो की आर से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को भारत के सौर मिशन (Solar Mission) की लॉन्चिंग होगी. इसरो ने अपने सोलर मिशन का नाम ‘आदित्य एल1’ (Aditya-L1) रखा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसरो के चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उसके बजट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. गौरतलब है कि चंद्रयान-3 का बजट मात्र 615 करोड़ रुपये था.

ISRO Solar Mission Budget

इसरो के सौर मिशन का बजट कितना है ?

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब सबकी नजरें इसरो के सौर मिशन पर टिकी हैं. बता दें कि सबसे पहले साल 2008 में इसरो ने सूर्य मिशन के बारे में प्लान तैयार किया था, लेकिन उस समय में उसके पास इस प्रोजेक्ट को अमल में लाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं था. इस वजह से यह मिशन ठंडे बस्ते में चला गया था.

अब चूंकि चंद्रयान मिशन सफल हो गया है, ऐसे में इसरो के लिए सूर्य मिशन के रास्ते खुल गए हैं. इसरो ने अपने सौर मिशन के बजट को लेकर भी जानकारी दी है. इसरो के सूर्य मिशन के बजट की बात करें, तो इसरो ने इस मिशन की लॉन्चिंग को छोड़कर इसका बजट लगभग 378 करोड़ रुपये रखा है. बता दें कि लॉन्चिंग का खर्च अलग से आयेगा. वहीं, चंद्रयान-3 के बजट से अगर इसकी तुलना करें, तो यह आधे से भी कम है.

Also Read: Aditya L1: चांद के बाद अब सूरज को साधने की बारी, भारत के पहले सौर मिशन के बारे में यहां जानें हर डीटेल

What Is ISRO’s Solar Mission Aditya L1 ?

इसरो का सौर मिशन आदित्य एल1 क्या है ?

इसरो का सौर मिशन ‘आदित्य एल1’ का एल1 लग्रेंज प्वॉइंट को दर्शाता है. यह धरती और सूरज के दो महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स में से एक है. इस मिशन का टारगेट इसी प्वॉइंट पर पहुंचना है. अंतरिक्ष में आदित्य एल-1 जिस स्थान पर जायेगा, वह स्थान पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

ऐसे में बताया जा रहा है कि इसे उस स्थान तक पहुंचने में लगभग चार महीने का समय लग सकता है. इसके साथ ही, इसरो के सूर्य मिशन का उद्देश्य सूर्य के बारे में तमाम तरह की जानकारियों को इकठ्ठा करना है. अगर यह मिशन सफल होता है, तो भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और इतिहास रच डालेगा.

Also Read: ISRO Solar Mission : 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सूरज को कैसे समझेगा Aditya L1 ?
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola