अगस्त में किस मोड पर चलाना चाहिए AC? सालों से एसी की हवा खाने वाले भी है इस बात से अनजान

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Aug 2025 2:38 PM

विज्ञापन

AC Tips Use Dry Mode In August

AC Tips: अगस्त में बढ़ी हुई उमस और नमी के दौरान AC को ड्राई मोड पर चलाना सबसे बेस्ट माना जाता है. इस मोड में हवा की नमी कम हो जाती है, जिससे कमरे की चिपचिपाहट खत्म होकर ठंडक का एहसास बढ़ जाता है. साथ ही ड्राई मोड में कंप्रेसर लगातार चालू नहीं रहता, जिससे बिजली की खपत भी कम हो जाती है.

विज्ञापन

AC Tips: अगस्त का महीना बारिश और उमस से भरपूर होता है. इस दौरान मौसम कभी ठंडा तो कभी बहुत गर्म महसूस होता है, लेकिन हवा में नमी लगातार बनी रहती है. यही वजह है कि कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि ऐसे मौसम में AC किस मोड पर चलाना सही रहेगा. अक्सर देखा गया है कि इस दौरान एसी चलाने के बावजूद मनचाही ठंडक नहीं मिल पाती.

एक्सपर्ट्स की मानें तो इसकी वजह सिर्फ टेम्परेचर नहीं, बल्कि हवा में मौजूद नमी भी होती है. ऐसे में अगर आप अगस्त में एसी चला रहे हैं, तो उसे सही मोड पर सेट करना बहुत जरूरी है. इससे न केवल बेहतर कूलिंग मिलेगी, बल्कि बिजली का बिल भी कम आएगा. आइए जानते हैं, इस मौसम में एसी का इस्तेमाल किस मोड पर करना बेस्ट है.

अगस्त में AC किस मोड पर चलाना बेहतर होगा?

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस महीने में एयर कंडीशनर को Dry Mode पर चलाना सबसे बेस्ट रहता है. बारिश के बाद हवा में नमी का लेवल काफी बढ़ जाता है, जिससे पसीना सूखने में देर लगती है और चिपचिपाहट भी महसूस होती है. Dry Mode में AC का कंप्रेसर और पंखा इस तरह काम करते हैं कि हवा की अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं.

इससे कमरे की उमस दूर हो जाती है और ठंडक का अनुभव बेहतर होता है. इसके अलावा, इस मोड का एक फायदा यह भी है की इसमें कंप्रेसर लगातार चालू नहीं रहता, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है और यह Cool Mode की तुलना में ज्यादा बिजली भी बचता है.

हाई टेम्परेचर पर किस मोड में चलाएं AC? 

अगर मौसम में नमी कम हो और बाहर का तापमान काफी अधिक हो, तो AC को कूल मोड पर चलाना बेहतर रहता है. इस मोड में कंप्रेसर लगातार काम करता है और रूम का टेम्परेचर सेट किए गए एक लेवल तक ठंडा करता है. बढ़िया कूलिंग और कम बिजली खपत के लिए AC का टेम्परेचर 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करना बढ़िया माना जाता है.

यह भी पढ़ें: रात-दिन रगड़ कर AC चलाना है तो दबा दें रिमोट में लगा ये जादुई बटन, चींटी बराबर आएगा बिजली बिल

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola