15000 रुपये की रेंज में आते हैं 7000mAh बैटरी वाले ये स्मार्टफोन्स, बार-बार चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा

15 हजार से कम कीमत वाले 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन
7000mAh Battery Smartphones Under Rs. 15000: अगर आप 15 हजार से कम में 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ शानदार बजट-फ्रेंडली ऑप्शंस दिए गए हैं. इन स्मार्टफोन ऑप्शंस में न सिर्फ बड़ी बैटरी है, बल्कि प्रोसेसर भी अच्छा-खासा दिया गया है.
7000mAh Battery Smartphones Under Rs. 15000: आजकल स्मार्टफोन्स में 7000mAh बैटरी आम बात हो गई है. ज्यादातर टेक कंपनियां अब बजट से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी दे रही है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, जिसमें 7000mAh बैटरी हो और बजट में भी परफेक्ट हो, तो फिर आपके लिए हम कुछ बेहतरीन ऑप्शंस लेकर आए हैं. यहां दिए गए स्मार्टफोन्स ऑप्शंस में आपको न सिर्फ बड़ी बैटरी मिलेगी, बल्कि स्टालिश से लेकर प्रोसेसर और कैमरा भी बढ़िया मिलेगा.
बड़ी बैटरी के साथ Moto G57 Power में मिलेगा डुअल कैमरा
चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G57 Power लॉन्च किया था, जिसकी सेल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर इस वक्त लाइव है. यह सिर्फ एक वेरिएंट 8GB+128GB में उपलब्ध है. इस मॉडल में कंपनी ने 33W टर्बोफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh बैटरी दी है. इसके अलावा, इस मॉडल में 6.72 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP+8MP का डुअल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इतना ही नहीं, यह मॉडल MIL-STD-810H6 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड और IP64 रेटिंग से लैस है. कीमत कि बात करें, तो इसकी कीमत 13,999 रुपये है. हालांकि, इस पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे आप इसे 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

बड़ी बैटरी के साथ Realme C85 5G में मिलेगा दमदार प्रोसेसर
Realme C85 5G में भी 7000mAh की बैटरी मिलती है. यह रियलमी का बजट मॉडल है. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के बेस वेरिएंट 4GB+128.0GB की कीमत 14,999 रुपये है. इस मॉडल की खासियत कि बात करें, तो इसमें 50MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा.

गेमिंग के लिए जबरदस्त है Realme P4x 5G
Realme P4x 5G, रियलमी का नया बजट गेमिंग स्मार्टफोन है. यह मॉडल भी 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है. इसके बेस वेरिएंट 6GB+128GB की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन करीब 1,635 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ आप इस मॉडल को 14,364 रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि, इस मॉडल की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी. खासियत कि बात करें, तो इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले, 50MP+2MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.

12 हजार में मिल जाएगा Poco M7 Plus
Poco M7 Plus में भी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है. कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के बेस वेरिएंट 4GB+128GB की कीमत 11,999 रुपये, मिड वेरिएंट 6GB+128GB की कीमत 12,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 13,999 रुपये है. खासियत कि बात करें, तो Snapdragon 6 Gen 3 5G चिपसेट, 6.9 इंच डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है.


यह भी पढ़ें: Realme ने गेमर्स के लिए उतारा धांसू फोन, बजट में सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग मजेदार
यह भी पढ़ें: Redmi 15C 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










