एसी सर्विसिंग करवाते समय टेक्नीशियन से जरूर पूछे ये 5 सवाल, तभी मिलेगी सही कूलिंग

Updated:
विज्ञापन

एसी सर्विसिंग करवाते समय टेक्नीशियन से बात करता एक आदमी (Pic: AI Generated)

AC Servicing: गर्मी शुरू होने से पहले एसी की सर्विस करवाना काफी जरूरी होता है, लेकिन सिर्फ टेक्नीशियन बुलाना ही काफी नहीं है. अगर आप कुछ सही सवाल पूछ लें तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपका एसी गर्मियों में बढ़िया कूलिंग देने के लिए तैयार है या नहीं. आइए जानते हैं कौन से हैं वो सवाल.

विज्ञापन

गर्मियां नजदीक आते ही एसी घर में जरूरी हो जाते हैं. सर्दियों में कई एसी या तो बिलकुल इस्तेमाल नहीं होते या बहुत कम चलते हैं. इस वजह से उनके फिल्टर और कॉइल्स में धूल जम जाती है और छोटे-मोटे टेक्निकल इश्यूज आ जाते हैं. इसीलिए गर्मियों से पहले एसी की सर्विस करवाना जरूरी होता है. कई लोग टेक्नीशियन को बुला लेते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें नहीं पता होता कि एसी में क्या-क्या चेक करना चाहिए. थोड़े से सही सवाल पूछकर आप जान सकते हैं कि आपका एसी कैसा है और गर्मियों के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं. आइए फिर जानते हैं वो कौन-कौन से सावल है जो आपको टेक्नीशियन से जरूर पूछने चाहिए.

AC सर्विस के दौरान कौन-कौन सी चीजें चेक होती हैं?

सबसे पहले तो ये पूछना जरूरी है कि टेक्नीशियन सर्विस में क्या-क्या चेक करेगा. बहुत लोगों की सोच सिर्फ यही होती है कि एसी की सर्विस मतलब फिल्टर साफ करना है, लेकिन असल में एक फुल सर्विस में बहुत कुछ शामिल होता है.

टेक्नीशियन आमतौर पर ये चीजें चेक करते हैं-

  • एयर फिल्टर
  • इंडोर यूनिट और कूलिंग कॉइल्स
  • कंडेंसर यूनिट (बाहर वाला हिस्सा)
  • फैन की ऑपरेशन और एयरफ्लो
  • थर्मोस्टैट

क्या AC में रेफ्रिजरेंट गैस सही लेवल में है?

एसी को ठंडा करने वाली गैस यानी रेफ्रिजरेंट बहुत ही जरूरी है. यह सिस्टम के अंदर घूमती रहती है और कमरे की हवा को ठंडा करती है. अगर गैस का लेवल कम हो जाए, तो एसी कमरे को जल्दी ठंडा नहीं कर पाएगा या ठंडा होने में ज्यादा समय लगेगा. इसलिए जब टेक्नीशियन एसी की सर्विस कर रहे हों, तो आप उनसे पूछ सकते हैं कि क्या गैस का लेवल चेक किया गया और ये सही रेंज में है या नहीं.

क्या ड्रेनेज पाइप साफ है?

एसी सिर्फ हवा को ठंडा ही नहीं करता, बल्कि उसमें मौजूद नमी को भी बाहर निकालता है. ये नमी पानी की तरह जमा होती है और ड्रेनेज पाइप के जरिए बाहर निकलती है. लेकिन समय के साथ इस पाइप में धूल, एल्गी या बाकी गंदगी जमा हो सकती है. जब ड्रेनेज पाइप ब्लॉक हो जाता है, तो पानी एसी के अंदर से रिस सकता है या सिस्टम के आसपास जमा हो सकता है.

क्या एसी की वायरिंग और कनेक्शन सेफ हैं?

एसी में काम करने के लिए कई इलेक्ट्रिकल पार्ट्स होते हैं. जैसे स्विच, वायर, कैपेसिटर और कंट्रोल सिस्टम. अगर वायर ढीली हों या टूट चुकी हों, तो एसी सही से काम नहीं करेगा. जब टेक्नीशियन एसी की सर्विस करते हैं, तो वे हमेशा इन कनेक्शनों को चेक करते हैं ताकि सब सेफ और सही तरीके से काम कर रहा हो.

क्या किसी पार्ट्स की सफाई या रिप्लेसमेंट की जरूरत है?

जब एसी लंबे समय तक चलता है, तो इसके अंदर कुछ पार्ट्स धीरे-धीरे खराब हो सकते हैं या जाम हो सकते हैं. टेक्नीशियन जब आपका एसी चेक कर रहे होंगे, तो उन्हें ऐसे पार्ट्स मिल सकते हैं जिन्हें साफ करने या बदलने की जरूरत हो.

ये पार्ट्स हो सकते हैं-

  • एयर फिल्टर
  • कैपेसिटर
  • फैन के हिस्से
  • और छोटे-मोटे पार्ट्स जो अंदर होते हैं

यह भी पढ़ें: 3-स्टार या 5-स्टार AC? जानें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और कितना है कीमत का फर्क

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola