ePaper

iPhone 17 Pro को टक्कर देते हैं ये 5 पावरफुल Android फोन, कैमरा-परफॉर्मेंस सब टकाटक

Updated at : 19 Sep 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
5 Android phones better than iPhone 17 pro

5 Android phones better than iPhone 17 pro

iPhone 17 सीरीज की सेल भारत में आज से शुरू हो चुकी है. इस बार iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत इंडिया में ₹1,34,900 रखी गई है. लेकिन अगर आप इतने पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो थोड़े कम दाम में भी बढ़िया परफॉर्मेंस वाले Android फोन आपको आराम से मिल जाएंगे. आइए इन फोन्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

iPhone 17 Pro: हाल ही में ऐपल ने अपने नए iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज की सेल आज से यानी 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इस सीरीज के तहत 4 मॉडल हमें देखने को मिले हैं. सभी अपने-अपने खास फीचर्स के चलते चर्चा में हैं.  इस बार iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 रखी गई है, जबकि 17 Pro Max लेने के लिए आपको ₹1,49,900 रुपये देने होंगे. मार्किट में लेकिन कुछ ऐसे दमदार Android फोन्स हैं जो सीधी तौर पर iPhone 17 Pro को टक्कर देते हैं. आइए एक बार इन फोन्स के लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra

Galaxy S25 Ultra में हमें जबरदस्त फीचर्स देखने मिलते हैं. इसमें 200MP का मेन कैमरा और 5x पेरिस्कोप जूम लेंस मिलता है. फोन में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है और इसे पावर देने के लिए इसमें नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ S Pen और Samsung का AI वाला स्मार्ट सॉफ्टवेयर फोन का इस्तेमाल और इसे प्रीमियम बना देता है. बैटरी 5000mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.

OnePlus 13

OnePlus 13 में 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 24GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है. कैमरा की सेक्शन की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें वाइड, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस लगे हैं. इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Vivo X200 Pro

iPhone 17 Pro के प्राइस रेंज में Vivo X200 Pro भी एक बढ़िया चॉइस हो सकता है. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है. फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 16GB तक RAM दी गई है. कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP का Zeiss लेंस लगा है. इससे प्रो-लेवल फोटो खींची जा सकती हैं. यह फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS के साथ आता है.

Pixel 10 Pro XL

इस फोन में 6.8 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 3K है. इसमें गूगल का नया Tensor G5 चिप लगा है, साथ में 16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता है. फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में Pro मॉडल्स में 42MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है.

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra भी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है . इसमें आपको जबरदस्त कैमरा सेटअप मिलता है जो Leica के साथ ट्यून किया गया है. कैमरे के अलावा इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन भी इसकी खासियत हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series: अरे छोड़िए लंबी लाइनों में लगना, घर के दरवाजे पर आएगी नई आईफोन, बस यहां से करें आर्डर

यह भी पढ़ें: iPhone 17 की सेल शुरू होते ही Apple स्टोर में मचा हंगामा, पहले पाने की होड़ में चल गए लात-घूंसे, देखें वीडियो

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola