CEO जैक डोर्सी का अकाउंट हैक होने के बाद Twitter ने उठाया ये कदम, बंद की ये सुविधा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटनः सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी का खाता हैक हो जाने के बाद फोन से संदेश (टेक्स्ट) भेजकर ट्वीट करने की सुविधा को बुधवार को निलंबित कर दिया. डोर्सी पिछले सप्ताह ‘सिम स्वैप’ के शिकार हो गये थे. हैकर इस तरीके का इस्तेमाल कर उपभोक्ता का फोन नियंत्रित कर […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी का खाता हैक हो जाने के बाद फोन से संदेश (टेक्स्ट) भेजकर ट्वीट करने की सुविधा को बुधवार को निलंबित कर दिया. डोर्सी पिछले सप्ताह ‘सिम स्वैप’ के शिकार हो गये थे.
हैकर इस तरीके का इस्तेमाल कर उपभोक्ता का फोन नियंत्रित कर लेते हैं. इससे हैकर के पास सोशल मीडिया खाता समेत बैंक खाता तथा अन्य संवेदीनशील जानकारियों का नियंत्रण पहुंच जाता है.
ट्विटर की सपोर्ट टीम ने कहा कि हम लोगों का ट्विटर खाता सुरक्षित रखने के लिये फिलहाल एसएमएस या टेक्स्ट के जरिये ट्वीट करने की सुविधा को बंद कर रहे हैं. कंपनी ने कहा कि वह इस समस्या के दीर्घकालिक समाधान पर काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










