ट्विटर के सीईओ का अकाउंट हैक, मुख्यालय में बम होने की उड़ायी अफवाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किये गये हैं. हैकर ने इन ट्वीट के जरिए जैक पर नस्ली टिप्पणी की और उनके मुख्यालय में बम होने की अफवाह भी उड़ायी. अकाउंट हैक होने का पता चलने के बाद ये […]
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को : ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किये गये हैं. हैकर ने इन ट्वीट के जरिए जैक पर नस्ली टिप्पणी की और उनके मुख्यालय में बम होने की अफवाह भी उड़ायी. अकाउंट हैक होने का पता चलने के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिये गये.
कुछ ट्वीट में #चकलिंगस्क्वैड लिखा हुआ था. ऐसा माना जा रहा है कि यह हैकर्स का एक समूह है. हैकर समूह ने नाजी जर्मनी के समर्थन में भी ट्वीट किये. ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम जानते हैं कि जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हुआ है और हम इसकी जांच कर रहे हैं.
इसके बाद कुछ ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके सवाल किये कि दो प्रकार से सत्यापन का तरीका ट्विटर के सह-संस्थापक का अकाउंट सुरक्षित क्यों नहीं रख पाया. उन्होंने चिंता जतायी कि यह सेवा अपने प्रमुख का अकाउंट भी सुरक्षित नहीं रख पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










