ePaper

India में जल्द ही पेमेंट सर्विस की शुरुआत करेगा Whatsapp

Updated at : 25 Jul 2019 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
India में जल्द ही पेमेंट सर्विस की शुरुआत करेगा Whatsapp

नयी दिल्ली : फटाफट सूचनाओं को सात समंदर पार तक पहुंचाने वाला व्हाट्सएप भारत में जल्द ही भुगतान सेवाओं की शुरुआत करेगा. व्हाट्सएप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने कहा है कि कंपनी इस साल भारत भर में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत कर सकती है. मैसेजिंग एप पिछले एक साल से करीब 10 लाख […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फटाफट सूचनाओं को सात समंदर पार तक पहुंचाने वाला व्हाट्सएप भारत में जल्द ही भुगतान सेवाओं की शुरुआत करेगा. व्हाट्सएप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने कहा है कि कंपनी इस साल भारत भर में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत कर सकती है.

मैसेजिंग एप पिछले एक साल से करीब 10 लाख यूजर्स के साथ अपनी भुगतान सेवाओं का परीक्षण कर रही है. भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है. कैथकार्ट ने कहा कि कंपनी चाहती है कि उसके मंच से रुपये भेजना संदेश भेजने जितना ही आसान हो.

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि अगर उनकी कंपनी ऐसा करने में कामयाब रहती है, तो इससे वित्तीय समावेश को गति देने में मदद मिल सकती है. व्हाट्सएप देश में भुगतान सेवा की शुरुआत करती है, तो उसकी प्रतिस्पर्धा पेटीएम, फोनपे और गुगल पे जैसी कंपनियों से होगी. फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी अन्य बाजारों में भी अपनी भुगतान सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रही है. दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola