इस साल 14 देशों में शुरू होगी गूगल क्लाउड गेमिंग सेवा

न्यूयॉर्क : गूगल ने वीडियो गेम स्ट्रीमिंग सेवा ‘स्टाडिया’ के बारे में कुछ नये ब्यौरे जारी किये है. यह सेवा नवंबर से 14 देशों में उपलब्ध होगी. नयी जानकारी बृहस्पतिवार को जारी की गयी. इस सेवा की शुरुआत के लिए गूगल अपने “फाउंडर्स एडिशन बंडल” हार्डवेयर पैक को 9.99 डॉलर की मासिक सदस्यता शुल्क के […]
न्यूयॉर्क : गूगल ने वीडियो गेम स्ट्रीमिंग सेवा ‘स्टाडिया’ के बारे में कुछ नये ब्यौरे जारी किये है. यह सेवा नवंबर से 14 देशों में उपलब्ध होगी. नयी जानकारी बृहस्पतिवार को जारी की गयी. इस सेवा की शुरुआत के लिए गूगल अपने “फाउंडर्स एडिशन बंडल” हार्डवेयर पैक को 9.99 डॉलर की मासिक सदस्यता शुल्क के साथ 129 डॉलर में बेचेगा.
यूरोप में इसकी कीमत 129 यूरो और मासिक सदस्यता शुल्क 9.99 यूरो प्रति माह होगा. गेमिंग के इस नये मंच का लक्ष्य नेटफ्लिक्स की तरह की सदस्यता उपलब्ध कराना है जो खिलाड़ियों को किसी भी उपकरण पर गेम खेलने की सुविधा देगा. इंटरनेट क्लाउड की वजह से ऐसा संभव हो सकेगा. इससे गेमिंग उद्योग को बड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि यूजर्स डिस्क या डाउनलोड पर कंसोल एवं गेम सॉफ्टवेयर से बच सकेंगे.
सदस्यता लेने वालों को मुफ्त गेम मिलेंगे और वे कुछ ब्लॉकबस्टर टाइटल भी खरीद पाएंगे। स्टाडिया अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्पेन और स्वीडन में लॉन्च किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




