ePaper

Instagram लाया नया फीचर, यह बचाएगा आपका डेटा

Updated at : 05 Jun 2019 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Instagram लाया नया फीचर, यह बचाएगा आपका डेटा

नयी दिल्ली : इंस्टाग्राम ने बुधवार को एक नया फीचर ‘ऑप्ट-इन’ पेश किया. इससे उपयोक्ताओं के एेप उपयोग करने में इंटरनेट डेटा की खपत कम होगी. फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि इस फीचर को विशेषकर उन बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जहां मोबाइल इंटरनेट डेटा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंस्टाग्राम ने बुधवार को एक नया फीचर ‘ऑप्ट-इन’ पेश किया. इससे उपयोक्ताओं के एेप उपयोग करने में इंटरनेट डेटा की खपत कम होगी.

फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि इस फीचर को विशेषकर उन बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जहां मोबाइल इंटरनेट डेटा प्लान सीमित हैं या उनकी गति बहुत धीमी है.

बयान के मुताबिक, यह उपयोक्ताओं को इंस्टाग्राम पर मौजूद उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री को वाई-फाई या मोबाइल डेटा में से किसी एक पर देखने का विकल्प प्रदान करेगा.

यदि कोई उपयोक्ता ‘वाई-फाई’ विकल्प का चुनाव कर लेता है तो इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो और हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें खुद से लोड नहीं होंगी. उपयोक्ता के चयन पर ही वह फोन पर लोड होकर दिखेंगी.

हालांकि दुनियाभर में लोग सामान्य गुणवत्ता में इस सामग्री को इंस्टाग्राम पर देख सकेंगे, क्योंकि फोटो के लोड होने का समय घट जाएगा और इससे मोबाइल फोन डेटा की खपत भी कम हो जाएगी.

फेसबुक इंडिया के निदेशक एवं साझेदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, डेटा बचत के इस फीचर से हमें उम्मीद है कि लोग धीमी इंटरनेट गति वाले क्षेत्रों में इंस्टाग्राम का निर्बाध उपयोग कर सकेंगे. यह फीचर सप्ताह भर में एंड्राॅयड के उपयोक्ताओं को दुनियाभर में उपलब्ध हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola