ePaper

ट्विटर का नया फैसला: एक दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे फॉलो

Updated at : 09 Apr 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर का नया फैसला: एक दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे फॉलो

सैन फ्रांसिस्को : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा. सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा.

सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है. पहले यह संख्या 1000 थी.

ट्विटर की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है, ‘‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो। कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले).”

टीम ने लिखा है, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं. आप चिंता ना करें. आपको कोई दिक्कत नहीं होगी.

गौरतलब है कि ट्विटर की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola