100 दिन में लगेगी मोबाइल फोन कॉल फ्रॉड पर लगाम, सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Apr 2024 10:09 AM
microphones in smartphone
Cyber Security: ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत 100 दिनों का प्लान बनाया गया है. इसमें फोन के जरिये फ्रॉड करनेवालों की पहचान होगी और उनके नंबर ब्लॉक किये जाएंगे.
Cyber Security: मोबाइल फोन कॉल के जरिये होनेवाले फ्रॉड की रोकथाम के लिए सरकार ने इस बार तगड़ा इंतजाम किया है. ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों ने आम जनता के साथ ही साथ केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है. ऐसे मामलों को मोबाइल फोन से सबसे ज्यादा अंजाम दिया जाता है. ऑनलाइन ठगी की रोकथाम के लिए सरकार समय-समय पर कई तरह के प्रयास करती रही है, लेकिन सब के सब नाकाफी साबित हुए हैं. अब सरकार ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए तगड़ी तैयारी की है.
100 दिनों का प्लान से लगेगा ऑनलाइन फ्रॉड पर ब्रेक
ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 100 दिनों का प्लान बनाया है. इसके तहत अनजान कॉल करके फ्रॉड करनेवालों की पहचान होगी. साथ ही, फोन कॉल के जरिये फ्रॉड करनेवालों के नंबर भी ब्लॉक कर दिये जाएंगे. इसके अलावा, ऐसे मामलों की शिकायत के लिए एक नोडल एजेंसी बनायी जाएगी, जिसे नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी के नाम से जाना जाएगा. सरकार यह कोशिश कर रही है कि किसी भी तरह के फ्रॉड के मामले को पहचान कर समय रहते उसे ब्लॉक कर दिया जाए.
iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?
सरकार शुरू करेगी अपनी कॉलर आईडी सर्विस
केंद्र सरकार कॉलर नेम प्रेजेंटेशन यानी सीएनएपी सर्विस शुरू करने जा रही है. सरकार ने इसे 100 दिनों में शुरू करने का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि आगामी 1 अगस्त से देश में कॉलर आईडी सिस्टम लागू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, सरकार नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी को भी शुरू करने जा रही है. एनसीएसए सरकार की एक संस्था है, जो डिजिटल फ्रॉड को रोकने का काम करेगी.
ऑनलाइन फ्रॉड पर सरकार की मार
सरकार ने इस साल लगभग 1 करोड़ 30 लाख संदिग्ध सिम कार्ड को ब्लॉक किया है. इसके अलावा, 70 हजार प्वाइंट ऑफ सेल मशीनों को भी डिस्कनेक्ट किया गया है. इस साल लगभग 1.50 लाख से अधिक हैंडसेट्स से फ्रॉड की घटनाएं अंजाम दी गईं हैं. इसी दौरान लगभग 2 लाख फेक एसएमएस हैंडल्स बंद कर दिये गए हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन धोखाधड़ी में पैसा गंवानेवाले या किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में गलती से रकम भेजनेवाले लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. ऐसे पीड़ितों को उनका पैसा जल्द और आसानी से दिलाने के लिए सरकार बैंकों के साथ मिलकर नये दिशा-निर्देश तैयार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










