TikTok पर वीडियाे के जरिये CoronaVirus के बारे में जानकारी फैला रहा WHO

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Mar 2020 1:24 PM

विज्ञापन

कोरोनावायरस (Coronavirus) पर भरोसेमंद जानकारी मुहैया कराने के इरादे से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ, WHO) ने वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग सर्विस टिकटॉक (TikTok) जॉइन किया है.

विज्ञापन

कोरोनावायरस (Coronavirus) पर भरोसेमंद जानकारी मुहैया कराने के इरादे से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ, WHO) ने वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग सर्विस टिकटॉक (TikTok) जॉइन किया है. टिकटॉक से हाथ मिलाने के पीछे डब्लूएचओ की कोशिश है कि ऑनलाइन फैली गलतफहमियों को दूर करने के साथ-साथ उन्हें बढ़ने से भी रोका जाए.

इस ऐप के जरिये डब्ल्यूएचओ कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैला रहा है. डब्ल्यूएचओ ने अपने अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किये हैं. इन वीडियो के जरिये कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के तरीके बताये गए हैं. इसके अलावा कैसे मास्क पहनें, कैसे सावधानी बरतें सहित कई तौर तरीके और अन्य उपायों पर चर्चा की गई है.

संगठन ने इस बारे में दो वीडियो पोस्ट किये हैं. पहली क्लिप में इंफेक्शन प्रीवेंशन एंड कंट्रोल की टेक्निकल हेड बेनडेटा एलाग्रैंजी COVID-19 से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बता रही हैं. डब्लूएचओ ने वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया है- हम आपको विश्वसनीय और समय से जन स्वास्थ्य जानकारी मुहैया कराने के लिए टिकटॉक से हाथ मिला रहे हैं. ये हमारा पहला पोस्ट – कोरोनावायरस से खुद को सुरक्षित कैसे रखें.

वहीं, दूसरे वीडियो में डब्लूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के डॉ एप्रिल बेलर मास्क के प्रयोग से जुड़ी जानकारी और कैसे इस वायरस के बढ़ते खतरे से खुद को बचाना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

कोरोनावायरस ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें 80 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

आपको बताते चलें कि वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक ने जनवरी में दुनिया भर में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की. यह ऐप मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को पीछे छोड़ते हुए जनवरी 2020 में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना था.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola