Twitter Down: ट्विटर हुआ डाउन, यूजर्स को लॉगिन करने में हो रही परेशानी, एक महीने में दूसरी बार हुआ ऐसा

Updated:
विज्ञापन

Twitter Down Today – कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहा है, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि उनकी फीड में नये ट्वीट्स दिखाई नहीं दे रहे हैं. एक महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब ट्विटर डाउन हुआ है. इससे पहले 11 दिसंबर को भी यूजर्स को ट्विटर डाउन होने से परेशानी हुई थी.

विज्ञापन

Twitter Down: एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) गुरुवार सुबह डाउन हो गई. इस दौरान यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लॉगिन करने पर यूजर्स को एरर मैसेज नजर आ रहा है. हजारों यूजर्स ने ट्विटर डाउन (Twitter down) होने की शिकायत की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह लगभग 10,000 लोगों ने यूएस में ट्विटर के ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की. भारत में भी कई यूजर्स ने ट्वीट करने में परेशानी आने की शिकायत की है. कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहा है, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि उनकी फीड में नये ट्वीट्स दिखाई नहीं दे रहे हैं. ट्विटर पर सुबह 7:13 बजे से यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि एक महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब ट्विटर डाउन हुआ है. इससे पहले 11 दिसंबर को भी यूजर्स को ट्विटर डाउन होने से परेशानी हुई थी.

एलन मस्क ने कहा- मेरे यहां काम कर रहा

ट्विटर डाउन होने पर यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, क्या कोई इसे देख रहा है कि ट्विटर डाउन है. इसके जवाब में एलन मस्क ने ट्वीट किया कि मेरे यहां ट्विटर काम कर रहा है. कई ट्विटर यूजर्स अपना ट्विटर अकाउंट लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मैं अपना वेब ट्विटर अकाउंट लॉग-इन नहीं कर पा रहा हूं लॉग-इन करने पर बार-बार एरर आ रहा है. क्या किसी को इसकी वजह पता है या मेरा अकाउंट हैक हो गया है. आपको बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर के नये मालिक बनने के बाद से माइक्रोब्लॉगिंग साइट कई बदलावों से गुजर रहा है. पहले तो मस्क ने आते ही लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी. इसके बाद ब्लू टिक के लिए पैसे लेने का फैसला किया. अब तो एलन मस्क ट्विटर के सीईओ के पद से हटने की भी बात कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने इसे लेकर पिछले दिनों एक पोल कराया था, जिसमें लोगों ने फैसला दिया कि वे पद छोड़ ही दें.

Also Read: Elon Musk ने पूछा- क्या मुझे Twitter CEO पद छोड़ देना चाहिए? इतने यूजर्स ने कहा – ‘हां’
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola