Elon Musk का फैसला Twitter की नयी CEO की बढ़ा रहा टेंशन? जानें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jul 2023 3:41 PM
Twitter Restrictions - ट्विटर की नयी सीईओ लिंडा याकारिनो कंपनी के लिए रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिशों में लगी हैं. वह ट्विटर के सभी विज्ञापनदाताओं को वापस लाने पर काम कर रही हैं. लेकिन मस्क के द्वारा लिया गया फैसला कंपनी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. जानें कैसे-
Twitter Read Limit : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में प्लैटफार्म पर रीड लिमिट (Read Limit) लगा दी है. इसके बाद यूजर्स एक दिन में केवल तय लिमिट में ही पोस्ट देख सकते हैं. लिमिट पूरी हो जाने के बाद यूजर्स ट्विटर यूज नहीं कर पाएंगे. ब्लू टिक यूजर्स एक दिन में 10,000 पोस्ट पढ़ सकते हैं. वहीं, अनवेरिफाइड यूजर्स 1,000 पोस्ट और प्लैटफॉर्म पर नये ऐड हुए लोगों के लिए यह लिमिट 500 पोस्ट एक दिन की है.
ट्विटर की सीईओ लिंडा याकारिनो ने किया रिएक्ट
एलन मस्क के इस फैसले को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सीईओ लिंडा याकारिनो ने रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि आपके पास ट्विटर जैसा मिशन हो तो आपको प्लैटफॉर्म को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है. यह काम सार्थक और लगातार चलने वाला है. हमारे यूजर बेस की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना जरूरी है. इसके साथ उन्होंने ट्विटर बिजनेस अकाउंट से एक लिंक शेयर किया है, जो ट्विटर के कामकाज का तरीका दिखाता है.
Also Read: Twitter New Rules: एलन मस्क ने तय की ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की डेली लिमिट, कहा- लूटा जा रहा हमारा डेटाWhen you have a mission like Twitter — you need to make big moves to keep strengthening the platform. This work is meaningful and on-going. Here’s more insight on our work to ensure the authenticity of our user base. 👇 https://t.co/5FzBa3636Z
— Linda Yaccarino (@lindayacc) July 4, 2023
एलन मस्क का फैसला ट्विटर के लिए कितना असरदार?
मार्केटिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्विटर का ट्वीट रीड लिमिट का फैसला कंपनी की नयी मुख्य कार्यकारी लिंडा याकारिनो के कामकाज और मकसद में बाधा डाल सकता है. दरअसल, लिंडा याकारिनो ट्विटर के सभी एडवरटाइजर्स को वापस लाने पर काम कर रही हैं. ऐसे में मस्क के द्वारा लिया गया यह फैसला यूजर्स और एडवर्टाइजर्स, दोनों के लिए बुरा है क्योंकि लिमिट पूरी होने के बाद यूजर्स ट्विटर को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. इसका सीधा मतलब है कि ट्विटर के प्लैटफॉर्म पर आनेवाले विज्ञापन पहले जितने प्रभावशाली नहीं रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










