Twitter New Rules: एलन मस्क ने तय की ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की डेली लिमिट, कहा- लूटा जा रहा हमारा डेटा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Jul 2023 9:56 AM

विज्ञापन

Elon Musk On Twitter Data Scrapping - ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि 'डेटा स्क्रैपिंग' के कारण यह कठोर कार्रवाई जरूरी थी. हालांकि, मस्क ने इसे एक अस्थायी आपातकालीन उपाय बताया है.

विज्ञापन

Twitter Daily Tweet Read Limits : ट्विटर पर अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो आप इस प्लैटफॉर्म पर ब्राउजिंग नहीं कर पाएंगे. ट्वीट्स देखने के लिए आपको पहले एक अकाउंट बनाना होगा. ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि ‘डेटा स्क्रैपिंग’ (Twitter Data Scrapping) के कारण यह कठोर कार्रवाई जरूरी थी. हालांकि, मस्क ने इसे एक अस्थायी आपातकालीन उपाय बताया है.

एक दिन में 600 ट्वीट देखने की सीमा तय

सोशल मीडिया मंच ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने इसके अलावा एक और नियम बनाया है. ज्यादातर यूजर्स के लिए एक दिन में 600 ट्वीट ही देखने की सीमा तय कर दी गई है, जिसके बाद हजारों उपयोगकर्ताओं ने ट्वीट पढ़ने में दिक्कत होने की शनिवार को शिकायत की. मस्क ने इस कदम को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से संभावित रूप से कीमती डेटा चोरी करने से रोकने की कवायद बताया.

Also Read: Twitter पर लगा 50 लाख रुपये का जुर्माना, तो IT मंत्री ने कही यह बात

असर दिखना शुरू हो गया

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर शनिवार सुबह से ही इस कदम का असर दिखना शुरू हो गया जिससे एक वक्त में 7,500 से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया सेवा के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की. इसे लेकर दुनिया के कई हिस्सों में ‘ट्विटरडाउन’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा. इससे एक दिन पहले ट्विटर ने ट्वीट पढ़ने और प्रोफाइल देखने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लॉगइन करने की अनिवार्यता लागू कर दी थी.

हमारा डेटा को चुराया जा रहा

एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट करके नयी पाबंदियों को अस्थायी कदम बताया. उन्होंने कहा, हमारे डेटा को चुराया जा रहा था जिससे सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा की गुणवत्ता में कमी आ रही थी. उन्होंने शनिवार को ट्वीट करके घोषणा की कि असत्यापित खाते के उपयोगकर्ता अस्थायी रूप से हर दिन 600 पोस्ट ही पढ़ पाएंगे जबकि सत्यापित खाते के उपयोगकर्ता हर दिन 6,000 पोस्ट पढ़ पाएंगे.

Also Read: Twitter पर 1 अरब से अधिक बार देखा गया यह ट्वीट, आखिर ऐसा क्या है इसमें?

ट्विटर के कदम का असर

ट्विटर का यह कदम उलटा पड़ सकता है क्योंकि अगर ट्वीट सार्वजनिक रूप से सुलभ नहीं हैं, तो सर्च इंजन एल्गोरिदम ट्विटर की सामग्री का रैंक कम कर सकते हैं. गौरतलब है कि मस्क ने इस साल की शुरुआत में ट्विटर का राजस्व बढ़ाने के लिए सत्यापित खातों पर आठ अमेरिकी डॉलर प्रति महीने का शुल्क लगाया था और लागत में कटौती के लिए तीन चौथाई कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी.(इनपुट भाषा से साभार)

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola