लॉकडाउन में बिना रिचार्ज के भी 7 दिन देख सकेंगे टीवी, जानें कैसे
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 9:23 PM
Tata Sky 7 Day Balance Loan Offer: देशभर में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच लोगों का ज्यादातर समय टीवी, फोन पर मनोरंजन में बीत रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई ग्राहकों को लिए शानदार ऑफर लाया है.
Tata Sky 7 Day Balance Loan Offer: देशभर में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच लोगों का ज्यादातर समय टीवी, फोन पर मनोरंजन में बीत रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई ग्राहकों को लिए शानदार ऑफर लाया है.
लॉकडाउन में अपने ग्राहकों को राहत पहुंचाने के लिए टाटा स्काई ने नये ऑफर की घोषणा की है. इसके तहत यूजर्स 7 दिनों का बैलेंस लोन के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं.
बताते चलें कि कंपनी का यह ऑफर केवल पुराने ग्राहकों के लिए है. टाटा स्काई ऐसे ग्राहकों को यह ऑफर दे रही है, जिनका अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है या वह किसी कारणवश अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पाये.
ऐसी स्थिति में कंपनी अपने यूजर्स को एक हफ्ते का बैलेंस मुहैया कराएगी. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टाटा स्काई सब्सक्राइबर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 080-61999922 पर मिस्ड कॉल करना होगा, जिसके बाद आपके 7 दिनों का बैलेंस मिल जाएगा, जो आठवें दिन डेबिट हो जाएगा.
इसके साथ ही, टाटा स्काई ने अपनी फिटनेस वैल्यू ऐडेड सर्विस को 21 दिनों के लिए फ्री कर दिया है. इस सर्विस के जरिये टाटा स्काई अलग-अलग एक्सपर्ट्स के फिटनेस वीडियो ब्रॉडकास्ट करता है. आमतौर पर उस सर्विस के लिए रोजाना 2 रुपये लिये जाते हैं, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने तक यह फ्री रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










