ePaper

5000mAh बैटरी और 4GB तक की रैम के साथ Realme का सस्ता स्मार्टफोन, कीमत जानकर होंगे हैरान

Updated at : 07 Jul 2021 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
5000mAh बैटरी और 4GB तक की रैम के साथ Realme का सस्ता स्मार्टफोन, कीमत जानकर होंगे हैरान

sasta smartphone, realme mobile, latest launch: Realme ने अपनी C सीरीज के तहत नया हैंडसेट Realme C21Y लॉन्च कर दिया है. चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने वियतनाम मार्केट में नया किफायती फोन लॉन्च किया है. नया फोन HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है और Unisoc T610 चिपसेट पर काम करता है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज भी मिलती है.

विज्ञापन

Realme ने अपनी C सीरीज के तहत नया हैंडसेट Realme C21Y लॉन्च कर दिया है. चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने वियतनाम मार्केट में नया किफायती फोन लॉन्च किया है. नया फोन HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है और Unisoc T610 चिपसेट पर काम करता है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज भी मिलती है. Realme का यह सस्ता स्मार्टफोन भारत सहित दूसरे देशों में कब तक लॉन्च होगा, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है.

Realme C21Y features

  • Display : 6.50-inch (720×1600)
  • Processor : octa-core
  • OS : Android 11 (Go Edition)
  • RAM : 4GB
  • Storage : 64GB
  • Front Camera : 5MP
  • Rear Camera : 13MP + 2MP + 2MP
  • Battery : 5000mAh

Realme C21Y price, availability

रिपोर्ट्स की मानें, तो वियतनाम में लॉन्च किया गया Realme C21Y दो वेरिएंट्स में आता है. इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,490,000 वियतनामी डॉन्ग (लगभग 11,300 रुपये) है. इसका हाई-एंड वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3,990,000 वियतनामी डॉन्ग (लगभग 13,000 रुपये) है. फोन को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है. आपको बता दें कि इस हैंडसेट की लॉन्चिंग के बारे में रियलमी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान अब तक नहीं किया है.

Also Read: Realme Narzo 30 5G और Narzo 30 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola