Samsung Galaxy F34 5G स्मार्टफोन हो गया लॉन्च, देखें कीमत और खूबियों की डीटेल

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Samsung ने Galaxy F34 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. सैमसंग का यह नया फोन अपनी लॉन्चिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में था. खूबियाें के बारे में बात करें तो फोन को 6.46 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy F34 5G Launch: सैमसंग ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी गैलेक्सी सीरीज का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy F34 5G लॉन्च कर दिया है. दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन अपनी लॉन्चिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में था.

Galaxy F34 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें आपको 6.46 इंच की एफएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इस फोन के लिए प्री-आर्डर शुरू हो गया है.

Also Read: 30 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, कई तरह के आधुनिक फीचर्स से हैं लोडेड, देखें पूरी लिस्ट

Samsung Galaxy F34 5G Features & Specifications

Galaxy F34 5G की खूबियाें के बारे में बात करें तो फोन को 6.56 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है. यह फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है. यह फोन 50MP + 8MP + 2MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है. फोन में 4k रेजॉल्यूशन के साथ वीडियो बनाने की सुविधा दी गई है.

undefined

सेल्फी के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी है. यह स्मार्टफोन 11 अलग-अलग 5G बैंड्स और स्मार्ट हॉटस्पॉट की सुविधा से लैस है. बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए यह फोन Dolby Atmos फीचर के साथ आया है.

Also Read: अगस्त में आयेंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, लिस्ट में मोटोरोला और सैमसंग भी शामिल

Samsung Galaxy F34 5G Price, Offers & Availability

Galaxy F34 5G को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है. Samsung Galaxy F34 5G को कंपनी ने 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है.

बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ फोन का बेस वेरिएंट 16,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यही नहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आप 2000 रुपये का एडिशनल बोनस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.

Also Read: 10 हजार में दमदार स्मार्टफोन लायी Motorola, इसके लुक्स और डिजाइन पर फिदा हो जाएंगे
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola