ePaper

अगस्त में आयेंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, लिस्ट में मोटोरोला और सैमसंग भी शामिल

Updated at : 02 Aug 2023 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
अगस्त में आयेंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, लिस्ट में मोटोरोला और सैमसंग भी शामिल

Upcoming Smartphones in India - आने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Redmi 12 5G, Motorola G14, Tecno POVA 5 सीरीज, Samsung Galaxy F34 5G, iQoo Z7 Pro 5G, Realme GT 5 के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

Top Upcoming Smartphone Launches in August 2023 : अगस्त 2023 में आने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Redmi 12 5G, Motorola G14, Tecno POVA 5 सीरीज, Samsung Galaxy F34 5G, iQoo Z7 Pro 5G, Realme GT 5 के नाम शामिल हैं. अगस्त 2023 में आनेवाले इन फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में आइए जानें डीटेल से-

undefined

Redmi 12 5G

Redmi 12 5G अगस्त महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगा. यह किफायती हैंडसेट है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिप, एक बड़ा 6.79 इंच FHD + 90Hz डिस्प्ले, एक 50MP प्राइमरी कैमरा और मजबूत ग्लास बैक पैनल जैसे फीचर्स से लैस होगा. यह Redmi 12 4G के साथ आयेगा.

undefined

Motorola G14

मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन Motorola G14 भी अगस्त की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगा. इसमें 6.5 इंच FHD+ पंच-होल LCD डिस्प्ले, Unisoc T616 SoC और एक दमदार 50MP रियर कैमरा मिलेगा. मोटो जी14 डॉल्बी एटमॉस समर्थित डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस होगा. इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी है.

undefined

Samsung Galaxy F34 5G

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F34 5G स्मार्टफोन को भी अगस्त महीने में ही पेश करने जा रही है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिलने वाला है और यह 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है.

undefined

Tecno POVA 5 Series

Tecno कंपनी अगस्त में अपनी Tecno POVA 5 सीरीज के भारत लॉन्च करने जा रही है. अपने विशेष रियर डिजाइन और एलईडी लाइट्स के साथ Tecno POVA 5 Pro एक ऐसा डिवाइस होगा, जिसका स्मार्टफोन के शौकीनों को इंतजार रहता है.

undefined

iQoo Z7 Pro 5G

iQoo Z7 Pro 5G स्मार्टफोन भी अगस्त में लॉन्च होने वाला है. मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC पर रन करनेवाले इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और डुअल रियर कैमरे के साथ AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद की जा रही है.

undefined

Realme GT 5

Realme GT 5 का लॉन्च काफी चर्चा में है और यह अगस्त में लॉन्च हो सकता है. लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो यह पहले लीक हुए Realme GT Neo 6 जैसा होगा. फोन में 6.74 इंच 144Hz OLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रॉसेसर सहित कई फीचर्स मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola