Jio यूजर्स के लिए आया नया प्लान, अब मिलेगा ज्यादा डेटा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2023 5:43 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Offer - रिलायंस जियो का यह कदम IPL देखनेवालों के लिए एक स्पेशल गिफ्ट है. 23 मई से IPL 2023 का फिनाले वीक चल रहा है और इस रविवार 28 मई को आईपीएल का आखिरी मैच होगा. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को जियो द्वारा दिया जा रहा एक्स्ट्रा डेटा सोने पर सुहागा साबित होगा.

विज्ञापन

Jio Sasta Data Recharge: जियो यूजर्स (Jio Users) के लिए खुशखबरी (Good News) है. भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कुछ डेटा बूस्टर (Data Booster) प्लान्स पेश करती है. इन प्लान्स में यूजर्स को कम कीमत के रिचार्ज में एक्स्ट्रा डेटा की सहूलियत मिलती है. जियो ने अपने एक ऐसे ही डेटा बूस्टर प्लान में मिलनेवाले डेटा बेनेफिट को अब बढ़ा दिया है.

रिलायंस जियो का यह कदम IPL देखनेवालों के लिए एक स्पेशल गिफ्ट है. 23 मई से IPL 2023 का फिनाले वीक चल रहा है और इस रविवार 28 मई को आईपीएल का आखिरी मैच होगा. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को जियो द्वारा दिया जा रहा एक्स्ट्रा डेटा सोने पर सुहागा साबित होगा. वह कम कीमत में ज्यादा डेटा पाकर Jio Cinema पर आईपीएल के आखिरी मुकाबले बड़े मजे से स्ट्रीम कर सकेंगे.

Also Read: IPL 2023 का मजा दोगुना करेंगे Jio, Airtel, Vi के ये 3GB डेली डेटा प्लान्स

IPL 2023 के आखिरी कुछ मैचों का मजा उठाने के लिए जियो ने अपने 61 रुपये वाले डेटा बूस्टर पैक में बड़ा बदलाव किया है. अब कंपनी इसमें 4जीबी ज्यादा डेटा दे रही है, ताकि यूजर डेटा की टेंशन भूल कर IPL का मजा ले सकें. इस प्लान में पहले 6जीबी डेटा मिलता था, लेकिन अब इस पैक को सब्सक्राइब कराने पर जियो यूजर को टोटल 10जीबी डेटा मिलेगा.

रिलायंस जियो के इस डेटा पैक को यूजर्स अपने किसी भी प्राइमरी पैक के साथ सब्सक्राइब करा सकते हैं. डेटा पैक में जियो यूजर्स को फ्री एसएमएस या कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी. जियो यूजर्स को मालूम हो कि कंपनी 60 रुपये के अलावा 15, 25, 121 और 222 रुपये का डेटा बूस्टर पैक भी ऑफर करती है. डेटा बूस्टर पैक में कंपनी मौजूदा पैक की वैलिडिटी पर एक्स्ट्रा डेटा देती है.

रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में किफायती डेटा ऐड-ऑन पैक भी मौजूद हैं. इनकी कीमत 181 रुपये, 241 रुपये और 301 रुपये है. 181 रुपये वाला डेटा ऐड-ऑन पैक 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 30जीबी डेटा देता है. वहीं, 241 रुपये वाला डेटा ऐड-ऑन पैक 40जीबी डेटा देगा. 301 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक 30 दिन के लिए 50जीबी एक्स्ट्रा डेटा दे रही है. ये प्लान्स मौजूदा प्राइमरी प्लान्स के साथ सब्सक्राइब किये जा सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola