Jio का धमाल, 1 रुपये में लॉन्च किया 30 दिन वैलिडिटी वाला डेटा पैक

Jio Cheapest Plan: जियो के एक रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में जियो यूजर्स को 100 MB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है.
Cheapest Jio Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपना सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान (Jio Affordable Recharge Plan) लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने यह प्लान केवल 1 रुपये की कीमत (Jio Re 1 Plan) में पेश किया है. इस प्लान को माई जियो (My Jio) ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है.
जियो ने एक रुपये वाले रीचार्ज प्लान को उन ग्रहकों के लिए पेश किया है, जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है. जियो के एक रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में जियो यूजर्स को 100 MB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है. 100 MB डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 60 kbps हो जाएगी. इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं दी गई है. ऐसे में यह प्लान किसी भी सिम को एक्टिवेट रखने के काम आ सकता है.
Also Read: Jio Affordable Plan: 152 रुपये के रीचार्ज में मिलेंगे इतने फायदे, खुशी से झूम उठेंगे आप
एक रुपये का प्लान लॉन्च करके रिलायंस जियो टेलीकॉम मार्केट में सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान उतारनेवाली कंपनी बन गई है. वर्तमान में जियो का एक रुपये वाला प्लान भारत का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान बन गया है. एक रुपये की कीमत में इस बेनिफिट के साथ जियो के अलावा वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल या फिर बीएसएनएल और एमटीएनएल की तरफ से रीचार्ज प्लान ऑफर नहीं किया जाता है.
जियो ने एक रुपये वाला रीचार्ज उन लोगों के लिए पेश किया है, जिनका इंटरनेट उपयोग बहुत सीमित है. जियो की तरफ से एक रुपये के प्लान के अलावा 10 और 20 रुपये की कीमत में टॉप-अप प्लान आते हैं. 10 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ 7.47 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है. वहीं, 20 रुपये वाले प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ 14.95 रुपये का टॉकटाइम ऑफर करती है.
Also Read: JIO का 119 रुपये वाला Recharge Plan आया इस खास बेनिफिट के साथ, जो कहीं नहीं मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




