ePaper

Jio के 152 रुपये वाले रीचार्ज में मिलेंगे इतने फायदे, खुशी से झूम उठेंगे आप

Updated at : 25 Jan 2022 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jio के 152 रुपये वाले रीचार्ज में मिलेंगे इतने फायदे, खुशी से झूम उठेंगे आप

JioPhone Recharge / Free Plans: जियो के अनलिमिटेड रीचार्ज प्लान्स के लिए टैरिफ बढ़ोतरी के बाद जियोफोन के रीचार्ज प्लान्स में भी बदलाव किये हैं. कंपनी ने 200 रुपये से कम कीमत वाला एक नया प्लान भी शामिल किया है.

विज्ञापन

JioPhone All-In-One Recharge Plans: रिलायंस जियो के अनलिमिटेड रीचार्ज प्लान्स के लिए टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा के कुछ दिनों बाद जियोफोन के रीचार्ज प्लान्स में भी बदलाव किये हैं. जियो ने तीन मौजूदा जियोफोन प्लान्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

कंपनी ने 200 रुपये से कम कीमत वाला एक नया प्लान भी अपनी इस श्रेणी में शामिल किया है. जियोफोन अब यूजर्स को अलग से डेटा वाउचर नहीं देगा. इसके अलावा आपको बता दें कि जियोफोन प्लान केवल जियोफोन में ही काम करते हैं, किसी भी अन्य रीचार्ज प्लान की तरह इन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

JioPhone 152 Plan

Jio ने एक नया ऑल-इन-वन प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 152 रुपये है. यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 0.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है. इसके अलावा, प्लान में 300 SMS फ्री हैं और Jio ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा.

Also Read: JIO का सबसे सस्ता प्लान आया, जानें कीमत और फायदों की डीटेल
JioPhone 186 Plan

जियोफोन के तीन ऑल-इन-वन प्लान्स को रिवाइज किया गया है. 155 रुपये वाला जियोफोन ऑल-इन-वन प्लान अब 186 रुपये में मिलेगा. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, 1GB डेली डेटा, डेली 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है.

JioPhone 222 Plan

जियोफोन का अगला प्लान 186 रुपये का है, जिसकी कीमत बढ़ाकर अब 222 रुपये कर दी गई है. इस प्लान में 28 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और Jio ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है.

JioPhone 899 Plan

749 रुपये वाला जियोफोन ऑल-इन-वन प्लान अब 899 रुपये का हो गया है. यह एन्युअल प्लान प्रतिमाह 2GB डेटा के हिसाब से 336 दिनों के लिए 24GB डेटा का ऐक्सेस देगा. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 50 SMS और Jio ऐप्स का ऐक्सेस भी फ्री में देता है.

Also Read: JIO के ये सस्ते प्लान्स आते हैं लंबी वैलिडिटी के साथ, फटाफट जान लें फायदे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola