ePaper

Microsoft Surface Go : आ गया माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

Updated at : 03 Oct 2020 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Microsoft Surface Go : आ गया माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

Affordable Laptop : Microsoft ने सरफेस सीरीज के तहत अपने सबसे किफायती विंडोज 10 लैपटॉप Microsoft Surface Go को अमेरिका लॉन्च कर दिया है. यह माइक्रोसॉफ्ट के पॉपुलर Surface Laptop 3 का सबसे अफॉर्डेबल वर्जन है.

विज्ञापन

Affordable Laptop : Microsoft ने सरफेस सीरीज के तहत अपने सबसे किफायती विंडोज 10 लैपटॉप Microsoft Surface Go को अमेरिका लॉन्च कर दिया है. यह माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के पॉपुलर सर्फेस लैपटॉप 3 (Surface Laptop 3 ) का सबसे अफॉर्डेबल वर्जन है. इसके अलावा, कंपनी ने अपडेटेड Surface Pro X टैबलेट को भी बाजार में उतारा है, जिसे भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा.

Microsoft Surface Go लैपटॉप को अमेरिका में $549.99 यानी लगभग 40,300 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. यह लैपटॉप आइस ब्लू, सैंडस्टोन और प्लेटिनम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. वहीं, Microsoft Surface Pro X टैबलेट के 16GB RAM + 256GB LTE मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये है, जबकि 16GB RAM + 512GB LTE वेरिएंट को 1,78,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में भी उपलब्ध किया जाएगा. यह टैबलेट प्लैटिनम और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. भारत में इसकी प्री-बुकिंग्स शुरू कर दी गई हैं और इसकी सेल 13 अक्टूबर को शुरू होगी.

Microsoft Surface Laptop Go की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले : 12.45-इंच की PixelSense

  • प्रोसेसर : 10th-जेन इंटेल कोर i5-1035G1

  • LPDDR4x रैम : 4 जीबी/ 8 जीबी/ 16 जीबी

  • eMMC : 64 जीबी/ 128 जीबी/ 256 जीबी

  • ऑपरेटिंग सिस्टम : विंडोज 10 होम

  • टच स्क्रीन सपोर्ट : 10 प्वाइंट मल्टी टच

  • बैटरी बैकअप : 13 घंटे

  • खास फीचर : फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड, ग्लास ट्रैकपैड

  • कनेक्टिविटी : 1 USB टाइप-C पोर्ट, 1 USB टाइप-A पोर्ट, 1 3.5mm हैडफोन जैक, Wi-Fi 6:802.11ax और ब्लूटूथ 5.0

Also Read: Microsoft ने हिंदी, भारतीय अंग्रेजी में शुरू की Neural Text-to-Speech सर्विस

Microsoft Surface Pro X की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले : 13-इंच की PixelSense

  • प्रोसेसर : माइक्रोसॉफ्ट SQ 2

  • LPDDR4x रैम : 16 जीबी

  • SSD : 512 जीबी

  • ऑपरेटिंग सिस्टम : विंडोज 10 होम

  • टच स्क्रीन सपोर्ट : 10 प्वाइंट मल्टी टच

  • बैटरी बैकअप : 15 घंटे

  • सेंसर्स : एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर

  • कनेक्टिविटी : Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, 1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X24 LTE मॉडम, नैनोSIM और eSIM सपोर्ट, GPS और GLONASS

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola