VIRAL हो रहा 'इंपॉसिबल डांस', यह VIDEO देख RRR के 'नाचो-नाचो' का नाच भूल जाएंगे...

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Jan 2023 11:01 PM

विज्ञापन

Impossible Dance Viral Video - सोशल मीडिया पर 'इंपॉसिबल डांस' चर्चित हो रहा है. इसके स्टेप्स देखकर मुमकिन है कि आप नाचो-नाचो गाने के स्टेप्स भूल जाएं. लगभग असंभव दिखनेवाले इस डांस के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इसकी तलाश तेज हो गई है कि इस डांस का नाम क्या है और यह दुनिया के किस कोने का है.

विज्ञापन

Viral Video: बाहुबली (Baahubali) फेम निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के डांस सॉन्ग ‘नाचो-नाचो’ (Nacho Nacho / Naatu Naatu) की हर ओर चर्चा है. गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट सॉन्ग (Nacho Nacho Golden Globe Award) का खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर इसे खूब देखा जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘इंपॉसिबल डांस’ खूब चर्चित हो रहा है. इसके स्टेप्स देखकर मुमकिन है कि आप नाचो-नाचो गाने के स्टेप्स भूल जाएं. लगभग असंभव दिखनेवाले इस डांस के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इस बात की तलाश तेज हो गई है कि इस डांस का नाम क्या है और यह डांस दुनिया के आखिर किस कोने का है.

सोशल मीडिया का इंपॉसिबल डांस

सोशल मीडिया में इस डांस को इंपॉसिबल डांस (Impossible Dance) बताया जा रहा है. इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस डांस का नाम जौली (Zaouli) है. Figen नाम के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में बताया गया है कि यह जौली डांस सेंट्रल आइवरी कोस्ट का है और इसे दुनिया का सबसे असंभव डांस का खिताब दिया गया है. लेकिन सवाल है कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है, जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है.

Also Read: Heavy Driver Viral Video: हेवी ड्राइवर का यह वीडियो देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी! पैरों में स्प्रिंग लगी है क्या?

1 मिनट के इस वीडियो को 1.33 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं. इसमें एक शख्स असंभव दिखनेवाला डांस करता नजर आ रहा है. इस डांसर को देखकर ऐसा लगता है, जैसे उसके पैरों में स्प्रिंग लगी हो. यह डांसर पूरे तारतम्य में बिजली से भी तेज रफ्तार में थिरकता नजर आ रहा है. ऐसा डांस जिसने भी देखा, उसने दांतों तले उंगली दबा ली. इस अनोखे डांस वीडियो को देखनेवाले यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. किसी यूजर ने कमेंट किया है कि ऐसा लग रहा है जैसे इस डांसर के पैरों में स्प्रिंग लगी हो. वहीं, एक ने कहा कि यह तो बिजली से भी तेज डांस कर रहा है.

जौली डांस क्या है? क्यों है यह चर्चा में?

सेंट्रल आइवरी कोस्ट का जौली डांस एक पॉपुलर म्यूजिक और डांस फॉर्म है. यह कूटे डी’आइवर के ब्वाफ्ले और ज्यूवेनोला शहर के गुएरो समुदाय की संस्कृति का भाग है. कला के इस प्रारूप में म्यूजिक और डांस के साथ-साथ मास्क और पोशाक की भी महत्ता होती है. इस डांस फॉर्म की खासियत संगीत की ताल पर डांसर के पैरों की गति और डांसर की पोशाक और मुखौटा होता है. ऐसा कहते हैं कि मशहूर डांसर और सिंगर दिवंगत माइकल जैक्सन के डांस मूव्स भी इसी जौली डांस फॉर्म से इंस्पायर्ड थे.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola