ePaper

TVS Jupiter स्‍कूटर का सस्‍ता वेरिएंट कितना है दमदार? कैसा है इसका ज्‍यादा माइलेज वाला नया फीचर intelliGO?

Updated at : 23 Feb 2021 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
TVS Jupiter स्‍कूटर का सस्‍ता वेरिएंट कितना है दमदार? कैसा है इसका ज्‍यादा माइलेज वाला नया फीचर intelliGO?

Latest News Review How powerful is the cheaper variant of TVS Jupiter Scooter? How is intelliGO a new feature with more mileage? टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपना नया प्‍लेटफॉर्म टीवीएस इंटेलीगो (TVS intelliGO) के साथ अपना नया स्‍कूटर Jupiter ZX को लॉन्‍च किया है. टीवीएस इंटेलीगो एक स्टॉप-एंड-गो टेक्‍नोलॉजी है, जो अधिक लंबे समय तक रुकने की स्थिति में इंजन को स्विच ऑफ कर देती है.

विज्ञापन

TVS Jupiter Mileage Price: टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपना नया प्‍लेटफॉर्म टीवीएस इंटेलीगो (TVS intelliGO) के साथ अपना नया स्‍कूटर Jupiter ZX को लॉन्‍च किया है. टीवीएस इंटेलीगो एक स्टॉप-एंड-गो टेक्‍नोलॉजी है, जो अधिक लंबे समय तक रुकने की स्थिति में इंजन को स्विच ऑफ कर देती है.

कंपनी का दावा है कि कि इस टेक्‍नोलॉजी का उद्देश्‍य उपभोक्‍ताओं को एक आरामदायक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सवारी अनुभव प्रदान करना है. लंबे समय तक रुकने पर यह इंटेलीजेंट तरीके से इंजन को स्विच ऑफ करती है, जिससे वाहन का माइलेज बढ़ता है और उत्‍सर्जन भी कम होता है.

टीवीएस मोटर कंपनी ने इंटेलीजेंट स्‍टॉप-एंड-गो टेक्‍नोलॉजी के साथ TVS Jupiter scooter ZX डिस्‍क वेरिएंट को लॉन्‍च किया है, जिसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 72,347 रुपये है. टीवीएस ज्‍यूपिटर जेडएक्‍स (TVS Jupiter ZX) स्‍कूटर फ्यूल-इंजेक्‍शन टेक्‍नोलॉजी के साथ 110सीसी इंजन से लैस है.

TVS Jupiter ZX का मोटर 7000आरपीएम पर 7बीएचपी की पावर और 5500 आरपीएम पर 8एनएम का टॉर्क पैदा करता है. यह स्‍कूटर ईको मोड और पावर मोड के साथ आता है. स्‍कूटर में 220एमएम फ्रंट डिस्‍क ब्रेक और 130एमएम रियर ड्रम ब्रेक है. इसके सस्पेंशन सेटअप में हाइड्रॉलिक डैम्‍पर के साथ थ्री-स्‍टेप एडजस्‍टेबल कॉइल स्प्रिंग वाला टेलीस्‍कोपिक फॉर्क्‍स शामिल है.

Also Read: 5000 रुपये में घर लाएं TVS का यह लखटकिया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 75 किमी की रेंज
Also Read: Splendor और Passion में कौन है बेहतर? Hero MotoCorp बाइक की कीमत और फीचर्स में यहां जानिए अंतर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola