Jio Bharat Phone: कहां कैसे और कितने में मिलेगा जियो का सबसे सस्ता 4G फोन?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jul 2023 10:18 AM

विज्ञापन

Jio Bharat Phone Sale - जियो भारत 4G फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है. जियो भारत फोन की कीमत 999 रुपये है. फोन के साथ आपको न्यूनतम 123 रुपये का रीचार्ज कराना होगा. यह 28 दिनों की वैलिडिटी वाला पैक है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलता है. इस तरह फोन की कीमत 1,122 रुपये हो जाती है.

विज्ञापन

Jio Bharat V2 Price Specification Sale : रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो भारत 4जी फोन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है. फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है. यह सबसे सस्ता 4G फोन है और इस फोन के साथ जियो ने मात्र 123 रुपये में एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है.

जियो भारत 4G फोन कहां मिलेगा?

जियो भारत 4G फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है. इसे रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो रिटेल आउटलेट और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. जियो भारत फोन की कीमत 999 रुपये है. फोन के साथ आपको न्यूनतम 123 रुपये का रीचार्ज कराना होगा. यह 28 दिनों की वैलिडिटी वाला पैक है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलता है. इस तरह फोन की कीमत 1,122 रुपये हो जाती है.

Also Read: Jio Bharat V2: रिलायंस जियो लायी 999 रुपये का 4G फोन, मंथली रिचार्ज 123 रुपये का

जियो भारत 4G फोन के स्पेसिफिकेशंस

जियो भारत 4G फोन में एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड जैसे फीचर्स दिये गए हैं. फोन में 4.5 सेंटीमीटर की टीएफटी स्क्रीन दी गई है. फोन के रियर में 0.3 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन में 1000 mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया गया है. फोन में जियो सिनेमा के साथ जियो सावन का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. फोन से ग्राहक जियो-पे के माध्यम से यूपीआई ट्रांजैक्शन कर पाएंगे. यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा. जियो भारत 4G फोन का वजन केवल 71 ग्राम है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola