Honor ने लॉन्च किये दो दमदार बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 12:14 AM
Honor Play 4T and Honor Play 4T Pro smartphone launch : Honor के नये स्मार्टफोन Honor Play 4T और Play 4T Pro को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चाएं थी. अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. फिलहाल इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है और जल्द ही ये सेल के लिए भी उपलब्ध कराये जाएंगे.
Honor Play 4T and Honor Play 4T Pro smartphone launch : Honor के नये स्मार्टफोन Honor Play 4T और Play 4T Pro को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चाएं थी. अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. फिलहाल इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है और जल्द ही ये सेल के लिए भी उपलब्ध कराये जाएंगे.
Also Read: Vivo V19 लॉन्च : ड्यूल सेल्फी और क्वॉड रियर कैमरा के अलावा ये खूबियां हैं खास
वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि कंपनी आगामी 15 अप्रैल को Honor 30 और 30 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. ये दोनों डिवाईस फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री लेंगे. बहरहाल, नये लॉन्च हुए Honor Play 4T और Play 4T Pro स्मार्टफोन्स के बारे में जान लेते हैं-
Honor Play 4T स्मार्टफोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला पंच-होल वाला 6.4 इंच एचडी+ डिसप्ले, एंड्रॉयड 10 सपोर्ट दिया गया है. मैजिक यूआई 3.1 हुवाई के किरीन 710टी चिपसेट पर रन करता है. फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है. इसमें फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है.
फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है, वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर प्ले 4टी 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है. इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है. फोन का डायमेंशन 159.81mm × 76.13mm × 8.13mm और वजन 176 ग्राम है.
Honor Play 4T Pro में 2400 X 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है. इस फोन का डायमेंशन 157.4mm × 73.2mm × 7.75mm और वजन 165 ग्राम है. कंपनी की ओर से इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई आधारित मैजिक यूआई 2.0 पर पेश किया गया है, जो हुवाई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है.
इस फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर सपोर्ट करता है. इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है.
फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच बैटरी दी गई है. इस नये ऑनर फोन को ब्लैक, एमेराल्ड ग्रीन और आइसलैंडिक विजन कलर में पेश किया गया है.
Honor Play 4T को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 1199 युआन (लगभग 13,000 रुपये) की कीमत पर बाजार में उतारा गया है. वहीं, Honor Play 4T Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1499 युआन (लगभग 14,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1699 युआन (लगभग 18,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










