Google और Zorro की टीम करेगी G-20 समिट के मेहमानों की सुरक्षा, जानिए कौन हैं ये और क्या है इनका काम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Sep 2023 8:36 AM
Delhi G20 Summit Security Update - देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की सुरक्षा भारतीय सेना का खोजी दस्ता और बम निरोधक दस्ता करेगा. दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा चाकचौबंद है.
Delhi G20 Summit Security Update : इस सप्ताह के अंत में, 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा सदस्य G20 आयोजन स्थलों पर ड्यूटी पर होंगे. करण, गूगल, जॉरो और उनके सहयोगी नाइट विजन ग्लास – डॉगल्स, वॉकी टॉकी सहित स्पेशल गैजेट्स से लैस होंगे. और हर बार जब वे छिपे हुए विस्फोटकों को सूंघकर पता लगाएंगे या बंधक बनाने वालों को मार गिराएंगे, तो वे शायद अपनी पूंछ हिलाएंगे क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के विशिष्ट K-9 दस्ते के चार पैर वाले सैनिक हैं.
केंद्र सरकार ने के-9 स्क्वाॅड को भी दिल्ली बुलाया
जी हां, देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की सुरक्षा भारतीय सेना का खोजी दस्ता और बम निरोधक दस्ता करेगा. दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा चाकचौबंद है. दिल्ली में आनेवाले तमाम राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए कमांडो से लेकर खुफिया एजेंसियों को भी लगाया गया है. अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने के-9 स्क्वाॅड को भी दिल्ली बुला लिया है. दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वॉड यूनिट भी डमी विस्फोटकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. आपको बता दें कि इसे किसी भी फौजी दस्ते की तीसरी आंख कहा जाता है. इस दस्ते में खास तौर से ट्रेंड डॉग्स को रखा जाता है, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम होते हैं. आइए जानते हैं कि के-9 स्क्वाॅड क्या है-
Also Read: G-20 Summit को लेकर दिल्ली में प्रतिबंध, IGI एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का ये है डायवर्टेड रूट
K-9 स्क्वाॅड क्या है ?
K-9 स्क्वाॅड डॉग्स की एक स्पेशल टीम होती है, जिसमें स्पेशली ट्रेंड डॉग्स होते हैं. इनकी ट्रेनिंग किसी फौजी से कम नहीं होती. G20 को लेकर सुरक्षा इंतजामों के तहत दिल्ली में इन्हीं को तैनात किया गया है. इनके सूंघने की क्षमता इतनी जबरदस्त होती है कि किसी भी छिपे हुए विस्फोटक पदार्थ का पता लगा सकते हैं. ये सभी डॉग्स बेल्जियन मालीनॉइस नस्ल के होते हैं. ज्यादातर फोर्सेज के पास यह के-9 टीम होती है, चाहे वह सीआरपीएफ हो, दिल्ली पुलिस हो या आर्मी.
मालीनॉइस नस्ल के डॉग्स की खासियत क्या होती है?
मालीनॉइस नस्ल के डॉग्स आम कुत्तों से काफी अलग होते हैं. इन्हें दुनियाभर के स्पेशल फोर्सेज में शामिल किया जाता है. मालीनॉइस नस्ल के इन कुत्तों का सिर आम कुत्तों की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है. इनकी नाक भी ज्यादा चौड़ी होती है. ये कुत्ते इसी नाक की बदौलत कई तरह के विस्फोटकों और आईईडी की गंध पहचान कर उन्हें खोज निकालते हैं. इनका ज्यादातर इस्तेमाल एयरपोर्ट्स पर, रेस्क्यू ऑपरेशन्स और युद्ध की स्थिति में भी होता है. दिल्ली में ये डॉग्स G20 में मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा में लगेंगे.
Also Read: G-20 Summit: दिल्ली में हवाई अड्डे से लुटियंस तक ‘नो एंट्री’..! ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
G20 समिट की सुरक्षा करेगा भारतीय सेना का खोजी दस्ता और बम निरोधक दस्ता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के कुछ दिन ही बचे हैं. इसको लेकर अब तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी नयी दिल्ली में हर हरकत पर नजर बनाये हुए हैं. साथ ही, नियमित रिहर्सल भी की जा रही है ताकि किसी अनहोनी स्थिति से निपटा जा सके. दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की सुरक्षा भारतीय सेना का खोजी दस्ता और बम निरोधक दस्ता करेगा. सेना सूत्रों के मुताबिक, सेना ने ड्रोन के जरिये होनेवाले संभावित हमलों को रोकने के लिए काउंटर-ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया है. इसके साथ ही, G20 सम्मेलन के 2 दिनों तक चलने वाले मुख्य आयोजन में दिल्ली पुलिस के जवानों और वॉलेंटियर्स समेत 40 हजार लोगों की ड्यूटी लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










