Lockdown के बीच BS6 TVS Radeon लॉन्च, खासियत जान रह जाएंगे दंग

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 5:31 PM

विज्ञापन

bs6 tvs radeon bike launched in India amidst corona lockdown learn price and features टीवीएस ने भारतीय बाजार में लॉकडाउन के बीच अपनी कम्यूटर बाइक BS6 TVS Radeon लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 58,992 रुपये एक्स शो-रूम नयी दिल्ली रखी है.

विज्ञापन

BS6 TVS Radeon bike launched in India amidst Coronavirus Lockdown: टीवीएस ने भारतीय बाजार में लॉकडाउन के बीच अपनी कम्यूटर बाइक BS6 TVS Radeon लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 58,992 रुपये एक्स शो-रूम नयी दिल्ली रखी है.

इस तरह पिछले BS4 मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत करीब 6,000 रुपये अधिक है. नयी BS6 TVS Radeon तीन वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है. बेस ट्रिम के अलावा बाकी दो वेरिएंट्स स्पेशल एडिशन मॉडल्स हैं.

Also Read: Hero MotoCorp के चार बाइक और स्कूटर मॉडल्स हुए बंद

कंपनी की ओर से BS6 TVS Radeon के सारे टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किये गए हैं. नये मॉडल्स को भी पिछले 109.7cc इंजन से पावर मिलती है, जो BS6 कंपैटिबल है. नये उन्नत इंजन से अब 8.08hp का पावर और 8.7Nm का टॉर्क आउटपुट मिलेगा.

पावर आउटपुट नये इंजन में 0.12hp कम हो गया है, हालांकि टॉर्क पहले जितना ही है. कंपनी के मुताबिक, BS6 अपग्रेड का बाद कम ईंधन खर्च होगा और 15 प्रतिशत तक फ्यूल की बचत होगी. इंजन में अब फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है. पहले की तरह इसमें चार-स्पीड यूनिट मिलते हैं.

BS6 TVS Radeon के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो इसमें 130mm ड्रम ब्रेक्स दिये गए हैं, वहीं दूसरे डिस्क ऑप्शन में फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक भी मिल जाते हैं. बॉडी डायमेंशन की बात करें, तो यह BS6 TVS Radeon में 2025mm x 705mm x 1080mm है. 116 किलोग्राम वजन वाले ड्रम वेरिएंट के मुकाबले डिस्क वेरिएंट का वजन दो किलोग्राम ज्यादा है. इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola