Airtel लाया 60GB तक डेटा वाले दो Prepaid Plans, साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Airtel ने हाल ही में दो नये Prepaid Plans लॉन्च किये हैं. इन प्लान्स के साथ एयरटेल यूजर्स काे 60GB तक का डेटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिये जाते हैं. एयरटेल के इन पैक्स में यूजर्स को दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं.
Airtel New Prepaid Plans 2023: Airtel ने दो नये Prepaid Plans लॉन्च किये हैं. इन प्लान्स के साथ एयरटेल यूजर्स काे 60GB तक का डेटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिये जाते हैं. एयरटेल के इन पैक्स में यूजर्स को दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं.
एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को Wynk Music का फ्री ऐक्सेस, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, हैलो ट्यून और दूसरे फायदे मिलते हैं. दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 30 दिनों की है. इसके साथ ही, कंपनी 301 रुपये में 50GB डेटा ऐड-ऑन प्लान भी ऑफर करती है.
Also Read: Airtel यूजर्स की जेब होगी अब ज्यादा ढीली! हर महीने कराना होगा कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज
Airtel का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 50GB डेटा के साथ आता है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल/STD वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. इसके साथ ही, यूजर्स को हर दिन 100 SMS के बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है.
एयरटेल यूजर्स को Airtel Thanks बेनिफिट्स का फ्री ऐक्सेस के साथ Wynk Music, फ्री हैलो ट्यून, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और Apollo 24/7 Circle के बेनिफिट्स भी मिलेंगे. दूसरे प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिनों की है.
Airtel का 509 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी कंपनी 489 रुपये वाले प्लान्स वाली बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसके साथ ही, यूजर्स को 10GB डेटा एडिशनल भी दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को कुल 60GB डेटा मिलता है.
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS का फायदा एक महीने के लिए मिलता है. इस प्लान के साथ Wynk Music, फ्री हैलो ट्यून, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, Apollo 24/7 Circle और Airtel Thanks बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




