ePaper

Jio Phone में आया आरोग्य सेतु ऐप, कोरोना वायरस से जंग में मिलेगी मदद

Updated at : 15 May 2020 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Phone में आया आरोग्य सेतु ऐप, कोरोना वायरस से जंग में मिलेगी मदद

aarogya setu jio phone, Aarogya Setu, Jio Phone, Meity, Aarogya Setu App, coronavirus, arogya setu, reliance jio: भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी ने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम की अपनी कोशिशों को बल देते हुए आरोग्य सेतु को 50 लाख जियो फोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. बता दें कि जियो फोन मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो का सस्ता 4जी फीचर फोन है.

विज्ञापन

Aarogya Setu Released For Jio Phones: भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी ने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम की अपनी कोशिशों को बल देते हुए आरोग्य सेतु को 50 लाख जियो फोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. बता दें कि जियो फोन मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो का सस्ता 4जी फीचर फोन है.

मंत्रालय का कहना है कि अब कोरोना वायरस संक्रमण को ट्रैक करना बहुत आसान हो जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा को लॉन्च किया था.

Also Read: Reliance Jio New Offer: प्लान खत्म होने पर भी मिलेगी अनलिमिटेड कालिंग

गौरतलब है कि आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को अब तक 10 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा लॉन्च की थी. इस सेवा के तहत अब फीचर फोन और लैंडलाइन के यूजर्स 1921 टॉल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर वायरस से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Also Read: How To Install Aarogya Setu App: जानिए कैसे आपको कोरोना से अलर्ट करता है आरोग्य सेतु ऐप

बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है. आरोग्य सेतु ऐप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आये हैं या नहीं. इसके अलावा इस ऐप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है.

Also Read: Aarogya Setu IVRS: अब फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स को भी मिलेगी कोरोना की काउंसलिंग

मालूम हो कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए हमारे देश में मार्च के अंतिम हफ्ते से लॉकडाउन चल रहा है. पिछले महीने सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया था. स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जाने वाला यह ऐप एक ब्लूटूथ और जीपीएस बेस्ड ऐप्लिकेशन है, जो किसी यूजर के कोविड-19 से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर अलर्ट करता है. आरोग्य सेतु यूजर्स के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रेस करके सरकारी बैक-एंड में स्टोर डेटाबेस से मैचिंग के आधार पर जानकारी देता है.

Also Read: Aarogya Setu App कैसे खोज निकालता है आपके आसपास का कोरोना मरीज?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola