बंगाल में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई के मामले में तृणमूल सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि महिलाओं के लिए यह प्रदेश सुरक्षित नहीं है.
संवाददाता, कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई के मामले में तृणमूल सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि महिलाओं के लिए यह प्रदेश सुरक्षित नहीं है.
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जो उन क्रूरताओं की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्रों में मौजूद हैं. हद तो तब हो गयी, जब तृणमूल कार्यकर्ता और विधायक इस घटना को न्यायोचित ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस घटना को लेकर रविवार को एक मामला दर्ज किया. वीडियो में जो व्यक्ति दोनों लोगों को डंडे से पीटते हुए दिख रहा है, वह कथित तौर पर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का स्थानीय तृणमूल नेता है, जहां अवैध अदालत (कंगारू कोर्ट) के फैसले के बाद यह घटना हुई थी. हालांकि, पुलिस ने आरोपी ताजमुल उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




