महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

रविवार सुबह बीते 28 मई से लापता सुमन कुमारी (37) का शव पाया गया.
कुल्टी, आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के राधानगर गांव से थोड़ी दूर पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. रविवार सुबह बीते 28 मई से लापता सुमन कुमारी (37) का शव पाया गया. कुल्टी थाने के नियामतपुर चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी. रविवार की सुबह इलाके के कई आम लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी. नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने घटनास्थल पर शव को बरामद कर आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि परिवारवालों को आशंका है कि उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










