Live Updates

West Bengal : शेख शाहजहां ने संदेशखली में ईडी द्वारा सील घर की चाबी के लिए कोर्ट में की अपील

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Updates : West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बंगाल में चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सभी गाड़ियों पर लगेगा जीपीएस

चुनाव आयोग ने कहा बंगाल में चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सभी गाड़ियों पर जीपीएस लगेगा.

ममता बनर्जी को अपनी तुलना केजरीवाल व सोरेन से नहीं करनी चाहिए

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) तृणमूल पल कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को अपनी तुलना अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन से नहीं करनी चाहिए.पश्चिम बंगाल में बहुत घोटाले हुए हैं और उनकी जांच कोर्ट की निगरानी में हो रही है. केजरीवाल और हेमंत के खिलाफ क्या हुआ और ममता बनर्जी और उनके खोखा बाबू(भतीजे) अभिषेक बनर्जी के खिलाफ क्या हुआ. कोर्ट की निगरानी में सारे घोटाले की जांच हो रही है. जल्द ही मामला सबके सामने आ जाएगा.

तृणमूल का सवाल, गेट बंद रखकर पुलिस कह रही है कि हम आजाद हैं, क्या हम बाहर निकल जाएंगे

निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर धरने के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi police) द्वारा हिरासत में लिये गये तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अपना प्रदर्शन मंगलवार की सुबह भी मंदिर मार्ग पुलिस थाने में जारी रखा. पुलिस स्टेशन के अधिकारी मंगलवार सुबह माइक्रोफोन पर घोषणा कर रहे थे कि पुलिस स्टेशन परिसर में रहने वाले तृणमूल प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ‘स्वतंत्र’ हैं. इस दौरान डोला सेन ने कहा कि, हमारे दो सांसद, नदमुल हक और सागरिका पुलिस स्टेशन में रात बिताने के बाद विशेष जरूरतों के लिए बाहर गए थे. लेकिन गेट बंद था और उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया. जो अंदर हैं वे बाहर नहीं निकल सकते. गेट पर ताला लगा हुआ है उसके बावजूद पुलिस कह रही है कि हम स्वतंत्र है.

बंगाल में फिर 5 डिग्री बढ़ सकता है पारा

पश्चिम बंगाल में बारिश (Rain) के कारण पिछले तीन दिनों में कोलकाता में एक झटके में तापमान 11 डिग्री तक गिर गया है. दक्षिण बंगाल के जिलों में भी पारा गिरता जा रहा है. मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा कि भले ही अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. यानि लोगों को एक बार फिर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर 24 परगना, मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. कुछ स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

पुलिस पर्यवेक्षक आज से जिलों के दौरे पर

पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने अवकाश प्राप्त आइपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को विशेष पुलिस पर्वेक्षक के रूप में नियुक्त किया है. विशेष पुलिस पर्यवेक्षक आज से जिलो दौरा शुरू कर रहे हैं. यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरिंदम नियोगी ने दी. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है.

बंगाल पुलिस ने भूपतिनगर हमले के मामले में एनआईए अधिकारी को जारी किया समन

पश्चिम बंगाल पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के उस अधिकारी को समन जारी किया है, जो पूर्व मेदिनीपुर जिले में पिछले हफ्ते केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी के दौरान उनकी टीम पर हुए कथित हमले में घायल हो गए थे. पुलिस ने अधिकारी को 11 अप्रैल को भूपतिनगर पुलिस थाने में जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है.उन्होंने बताया कि भूपतिनगर पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने एनआईए से शनिवार को हुए कथित हमले के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन को भी साथ लाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि वे वाहन की फोरेंसिक जांच कराना चाहते हैं.पुलिस अधिकारी ने एनआईए अधिकारियों पर हमले के संबंध में भूपतिनगर के तीन ग्रामीणों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola