Live Updates

West Bengal Breaking News : कांग्रेस के पूर्व नेता कौस्तव बागची कोलकाता में भाजपा में शामिल हुए: शुभेंदु अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

कौस्तव बागची भाजपा में शामिल हुए

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व नेता कौस्तव बागची कोलकाता में भाजपा में शामिल हुए.

भाजपा संदेशखाली में 10 को करेगी सभा

पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां संदेशखाली घटना का मास्टर माइंड शेख शाहजहां को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो दूसरी ओर गुरुवार सुबह ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) संदेशखाली पहुंचे. कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश के बाद रास्ता क्लीयर होते ही शुभेंदु अधिकारी अन्य भाजपा नेताओं के साथ गुरुवार को संदेशखाली पहुंचे थे. संदेशखाली के जेलियाखाली इलाके में पहुंचे श्री अधिकारी ने कहा कि 10 मार्च को भाजपा संदेशखाली के राजबाड़ी मैदान में सभा करेगी. उन्होंने कहा कि संदेशखाली की मां-बहनों के साथ काफी अत्याचार हुआ है. यहां के लोगों को मोदी पर भरोसा है.

दो दिवसीय दौरे पर कल बंगाल आयेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च यानी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल आ रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार सुबह नयी दिल्ली से बंगाल के लिए रवाना होंगे और यहां दुर्गापुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी पहले पड़ोसी राज्य झारखंड के दौरे पर जायेंगे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे आरामबाग पहुंचेंगे. बताया गया है कि पीएम मोदी शुक्रवार को आरामबाग में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

हावड़ा कोर्ट ने मासूम की नृशंस हत्या के मामले में मां और प्रेमी को फांसी की सजा सुनाया

पश्चिम बंगाल में प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे शेख जीशान अहमद की नृशंस हत्या करने के मामले में दोषी करार मां हसीना सुल्ताना और उसके प्रेमी भानु शॉ को गुरुवार को हावड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज संदीप चक्रवर्ती ने फांसी की सजा सुनाया. मालूम रहे कि मंगलवार को ही कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था. सरकारी वकील अरिंदम मुखर्जी ने प्रेस को बताया कि पुलिस की हिरासत में पूछताछ में हसीना और उसका प्रेमी भानू ने बताया है कि हसीना की शादी शेख रियाज से हुई थी. शादी के बाद ससुरालवालों से झगड़ा होने के कारण हसीना पति को लेकर मायके चली गयी थी. हसीना का मायके आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में था. मायके में कुछ दिन बीतने के बाद हसीना ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन पति से रिश्ता बिगड़ने के कारण उसने अपने पति को घर से निकाल दिया था.

शेख शाहजहां के करीबी अमीर अली गाजी को झारखंड से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली कांड का मुख्य आरोपी शेख शाहजहां (SheikhShahjahan) को जहां पुलिस ने मिनाखा इलाके से गिरफ्तार किया वहीं बुधवार शाम को ही उसके करीबी अमीर अली गाजी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को संदेशखाली पुलिस ने गुरुवार को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. संदेशखाली की एक महिला ने शेख शाहजहां का करीबी अमीर अली गाजी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगी अदालत

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपने की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola