West Bengal Breaking News Live : घाटाल के भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा शोकॉज नोटिस

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

घाटाल के भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा शोकॉज नोटिस

घाटाल के भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा शोकॉज नोटिस.डेबरा में वीडीओ कार्यालय जाकर विवादित टिप्पणी की शिकायत. 24 घंटे के अंदर जवाब तलब.

नारद स्टिंग के मामले में सीबीआई ने मैथ्यू को फिर किया तलब

नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने फिर मैथ्यू सैमुअल को पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें चार अप्रैल को यहां निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय आने को कहा गया है. हालांकि, सैमुअल ने सीबीआई को भेजे गये नोटिस के जवाब में एक पत्र दिया है. सूत्रों के अनुसार, मैथ्यू ने पत्र में कहा है कि उनके आने-जाने और ठहरने के खर्च का भुगतान किये बिना उनका कोलकाता आना संभव नहीं है. मैथ्यू ने केंद्रीय जांच एजेंसी के नोटिस पर तंज कसते हुए इसे लोकसभा चुनाव के पहले ”सियासी नाटक” करार दिया है. लोकसभा चुनाव के पहले नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी फिर सक्रिय हो गयी है. सैमुअल को तीन महीने पहले भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था.

रविवार तक राज्य भर में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में आज सुबह काफी गर्मी थी लेकिन शाम को कोलकाता में बारिश (Rain) होने की संभावना है. इस सप्ताह के अंत तक उत्तर बंगाल के जिलों के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.गंगीय पश्चिम बंगाल पर कम दबाव और बांग्लादेश पर चक्रवात के कारण बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हवाओं के साथ जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रही है. जिससे उत्तर बंगाल के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बन गयी है.

गोपालपुर तृणमूल कार्यकर्ता हत्या मामले का पुलिस ने आरोपियों को ले जाकर किया रिकंस्ट्रक्शन

 पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के गोपालपुर में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ता युवक पवित्र विश्वास की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को घटना का रिकंस्ट्रक्शन किया. गिरफ्तार आरोपियों शंभू दास और पूर्णिमा दास को पुलिस रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर जाकर मामले का रिकंस्ट्रक्शन किया गया. किस तरह से सूद कारोबारी शंभू दास और उसकी पत्नी पूर्णिमा दास ने पवित्र विश्वास को घर से बुलाकर उसकी हत्या की थी. पुलिस मौके से हत्या में व्यवहार किए गए बैट को भी जब्त किया है. मौके पर कांकसा एसीपी सुमन कुमार जायसवाल समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद थे.

लोकसभा चुनाव के बीच ईडी ने महुआ मोइत्रा को भेजा समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में अनियमितताओं के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को तीसरी बार समन जारी किया है और उन्हें 28 मार्च दिल्ली में बुलाया गया है. लोकसभा चुनाव के दिन की घोषणा हो चुकी है. पहले दौर का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने कृष्णानगर से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा को तलब किया है. कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल नेता के घर समेत कई जगहों की तलाशी ली थी.

हावड़ा-बैण्डेल रूट में यांत्रिक गड़बड़ी के कारण घंटों बाधित रही ट्रेन सेवा, अब स्वाभाविक

पश्चिम बंगाल के हावड़ा-बैंडेल शाखा (Howrah-Bandel branch) में घंटों तक ट्रेन सेवाएं बाधित रही. करीब एक घंटे तक लोकल ट्रेनें रुकी रही. लंबी दूरी की ट्रेनें भी फंसी हुई हैं. नतीजतन कार्यालय आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह टिकियापाड़ा कारशेड के पास रेलवे लाइन का सिग्नल प्वाइंट टूट गया. जिसके कारण हावड़ा के प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 6 पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. हावड़ा-बैंडेल शाखा पर अप और डाउन लाइन पर सेवाएं पूरी तरह से निलंबित कर दी गईं. लोकल ट्रेनें एक के बाद एक स्टेशन पर रुकती रहीं. स्टेशन पर ऑफिस जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola