Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में चक्रवात का असर, शुक्रवार से तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Published by :Shinki Singh
Published at :20 May 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में चक्रवात का असर, शुक्रवार से तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Bengal Weather Forecast : मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को नदिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर चक्रवात के कारण सोमवार से दक्षिण बंगाल में तूफानी बारिश (Rain) शुरू हो गई है. पूरे सप्ताह बारिश जारी रह सकती है. इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने फिर से बारिश का नया पूर्वानुमान दिया है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है.बाद में इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए निम्न दबाव में विकसित होने का अनुमान है. ऐसे में कोलकाता समेत जिलों में भारी बारिश के साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान है.

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी

मौसम कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार से दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना और मिदनीपुर में भारी बारिश शुरू हो सकती है. दक्षिण बंगाल के बाकी जिले भी बारिश से भीगेंगे. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले शुक्रवार से मछुआरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया है.

Amit Shah : अमित शाह का कटाक्ष, ममता बनर्जी की सरकार पूरे देश में भ्रष्टाचार के मामले में नंबर 1 पर

इन जिलों में भारी बारिेश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को नदिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बुधवार तक बारिश जारी रहेगी. गुरुवार को दक्षिण में बारिश कम हो सकती है. इसके बाद शुक्रवार से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में फिर से भारी बारिश से तरबतर हो सकता है.

Amit Shah : अमित शाह ने कहा, सीएए को लेकर ममता बनर्जी कर रही हैं झूठा प्रचार

30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में गरज के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा होगी. कहीं-कहीं स्पीड बढ़कर 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इन दो दिनों के दौरान जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश होने की संभावना है.अलीपुर ने कहा, इन जिलों में 7 से 11 सेमी से अधिक बारिश होगी.

Mamata Banerjee : बंगाल के लिए लंबित केंद्रीय निधि को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलीं ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola