WB Assembly By-Election : उपचुनाव में भी जगह-जगह अशांति, हंगामा के बीच चुनाव आयोग को मिली कई शिकायतें
WB Assembly By-Election : पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा. चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्र राज्य के दक्षिणी हिस्से में हैं, जिनमें मानिकतला, रानाघाट दक्षिण और बगदाह शामिल हैं.चौथा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर बंगाल का रायगंज है. चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 10 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं. मतगणना 13 जुलाई को होगी. मतदान से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिये जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ …
बंगाल में अब तक 62 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 62 फीसदी से ज्यादा वाेटिंग हुई है.चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रायगंज में 67.21 फीसदी, राणाघाट दक्षिण में 65.37 फीसदी, बागदा में 65.15 फीसदी और मानिकतला में 51.39 फीसदी मतदान हुआ है. गौरतलब है कि उपचुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हिंसा की घटनाएं जारी है.
हंगामा के बीच चुनाव आयोग को मिली कई शिकायतें
भारतीय चुनाव आयोग ने राणाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के पूर्णनगर में गोलीबारी की शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. नादिया की जिला पुलिस ने मामले की एसडीपीओ स्तर की जांच शुरू कर दी है.
उपचुनाव में भी जगह-जगह अशांति
भाजपा ने लगाया आरोप मानिकतल्ला में तृणमूल ने लूटे वोट. फूलबागान थाने के सामने विरोध प्रदर्शन. बागदा में भाजपा उम्मीदवार बिनय कुमार विश्वास को निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और वापस जाओ के नारे लगाने लगे.
मानिकतला में बूथ के करीब पहुंचते ही कल्याण चौबे के खिलाफ लगे गो बैक के नारे
जैसे ही कल्याण चौबे मानिकतला में बूथ के पास पहुंचे उनके खिलाफ गाे बैक के नारे लगाये गये.तृणमूल व भाजपा के बीच झड़प शुरु हो गई. हाथों में ईंटें लेकर कल्याण चौबे की कार का पीछा करते हुए नजर आये तृणमूल कार्यकर्ता.
बागदा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में बूथ जाम करने का आरोप
बगदा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में बूथ जाम करने का आरोप लगा है. खबर मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी विनयकुमार विश्वास मालीपोंटा बूथ संख्या 193 पर पहुंचे. तृणमूल ने दावा किया कि कोई बूथ जाम नहीं हुआ. मतदान सुचारू रूप से चल रहा है. बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे.
बागदा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में बूथ जाम करने का आरोप
बगदा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में बूथ जाम करने का आरोप लगा है. खबर मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी विनयकुमार विश्वास मालीपोंटा बूथ संख्या 193 पर पहुंचे. तृणमूल ने दावा किया कि कोई बूथ जाम नहीं हुआ. मतदान सुचारू रूप से चल रहा है. बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए