राज्य में कर्मश्री योजना का जल्द शुरू होगा क्रियान्वयन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ‘कर्मश्री’ योजना शुरू करने की घाेषणा की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट में इस परियोजना का ऐलान किया था. अब राज्य सरकार ने इस परियोजना का क्रियान्वयन भी शुरू करने का फैसला किया है. राज्य सरकार इस योजना के तहत ग्रामीणों को 50 दिनों का रोजगार का अवसर प्रदान करेगी. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, सात जून तक लगभग 38,000 जॉब कार्ड तैयार किये जा चुके हैं.
विज्ञापन
कोलकाता.
राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ””कर्मश्री”” योजना शुरू करने की घाेषणा की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट में इस परियोजना का ऐलान किया था. अब राज्य सरकार ने इस परियोजना का क्रियान्वयन भी शुरू करने का फैसला किया है. राज्य सरकार इस योजना के तहत ग्रामीणों को 50 दिनों का रोजगार का अवसर प्रदान करेगी. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, सात जून तक लगभग 38,000 जॉब कार्ड तैयार किये जा चुके हैं. उल्लेखनीय है कि मनरेगा के तहत 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना का परिचालन केंद्र और राज्य द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है. लेकिन हाल ही में, राज्य ने इन 100 दिनों के काम के बकाये को लेकर बार-बार केंद्र के खिलाफ आवाज उठायी है. राज्य का आरोप है कि केंद्र ने बंगाल को 100 दिन के काम के पैसे से वंचित कर दिया है.इसके जवाब में केंद्र ने सफाई दी है कि राज्य पैसे देने के बावजूद काम का हिसाब-किताब नहीं दिखा सका है. इसलिए नियमानुसार पैसा रोक दिया गया है. इसलिए अब राज्य सरकार ने यहां के ग्रामीण लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कर्मश्री योजना को क्रियान्वित करने का फैसला किया है. बताया गया है कि प्रत्येक जॉब कार्ड धारक को 50 दिन का काम दिया जायेगा. चालू वित्तीय वर्ष में राज्य में 75 लाख जॉब कार्डधारियों को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य है. यानी 75 लाख लोगों को 50 दिन का काम मिलेगा और पूरी राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










