बेकाबू बस ने राहगीर को रौंदा, हुई मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर बाइपास में कवि जयदेव मोड़ के पास तेज गति से आ रही एक यात्री बस की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बेकाबू बस ने राहगीर को रौंदा, हुई मौत
बीरभूम.
गुरुवार को सुबह जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर बाइपास में कवि जयदेव मोड़ के पास तेज गति से आ रही एक यात्री बस की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध कर विक्षोभ जताया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और स्थिति सामान्य करने में जुट गयी. घातक बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है. मृतक का नाम अलाई शेख(60) बताया गया है. वह बोलपुर नगरपालिका के वार्ड 17 के काशीपुर इलाके का निवासी था. पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग पर प्रतिवाद जताया. बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद वहां पर पथावरोध थमा और आवाजाही सामान्य हुई. बताया गया है कि अलाई शेख गुरुवार को सुबह अपने घर से निकल कर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










