ePaper

हावड़ा स्टेशन से 27 लाख की बेहिसाबी नगदी जब्त

Updated at : 30 Mar 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा स्टेशन से 27 लाख की बेहिसाबी नगदी जब्त

हावड़ा. शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन पहुंची राजधानी एक्सप्रेस से 27 लाख की बेहिसाबी नगदी आरपीएफ ने जब्त की है. साथ ही पांच लोगों को हिरासत में

विज्ञापन

हावड़ा. शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन पहुंची राजधानी एक्सप्रेस से 27 लाख की बेहिसाबी नगदी आरपीएफ ने जब्त की है. साथ ही पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ ने ट्रेन की तलाशी ली. इसी दौरान नकदी बरामद की गयी. बताया गया है कि आरपीएफ अधिकारी ट्रेन और प्लेटफार्म क्षेत्र की जांच कर रहे थे. तभी पांच लोगों की गतिविधियों पर आरपीएफ को संदेह हुआ. उनके पास एक बड़ा बैग था. जब आरपीएफ ने पांचों से पूछताछ की तो, वे घबरा गये. इसके बाद बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 500 रुपये के नोटों के बंडल बरामद किये गये. गिरफ्तार लोगों में से दो धनबाद और तीन प्रयागराज के रहनेवाले हैं.

हिरासत में लिये गये लोगों का दावा था कि वह व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए सोना और रेडीमेड गार्मेंट्स खरीदने के लिए रुपये लेकर हावड़ा आये थे. हालांकि वह अपने दावे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाये. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर नकदी को जब्त कर लिया गया. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी हावड़ा में राजधानी एक्सप्रेस से करीब 84 लाख की अवैध नकदी बरामद की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola