उलबेड़िया : भाजपा कार्यकर्ता के घर पर की गयी बमबाजी

उलबेड़िया थाना अंतर्गत हीरापुर के रामचंद्रपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता सत्यभान मंडल के घर बमबाजी की गयी.
हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत हीरापुर के रामचंद्रपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता सत्यभान मंडल के घर बमबाजी की गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर को नुकसान पहुंचा है. घटना का आरोप तृणमूल पर लगा है. पीड़ित सत्यभान ने बताया कि मंगलवार देर रात घर पर बमबाजी की गयी. उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले से ही तृणमूल कार्यकर्ता उन्हें धमका रहे थे. इधर, तृणमूल ने आरोपों का खंडन किया है. स्थानीय तृणमूल नेता शेख बुरहान अली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुद ही अपने घर पर बम फेंक कर तृणमूल पर आरोप लगा रहे हैं. मालूम रहे कि सोमवार को चुनाव खत्म होने के बाद ही ग्रामीण हावड़ा के उलबेड़िया, श्यामपुर, पांचला के कई जगहों पर हिंसा की घटना हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










