विकास कार्य चलने के कारण दो ट्रेनें की गयीं रद्द

Updated at : 18 May 2024 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्य चलने के कारण दो ट्रेनें की गयीं रद्द

रांची मंडल में विकास कार्यों के कारण दो ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं कुछ के प्रस्थान और गंतव्य स्टेशनों में परिवर्तन किये गये हैं.

विज्ञापन

23 दिनों तक आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल और बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना मेमू स्पेशल रखी जायेंगी रद्द

कोलकाता.रांची मंडल में विकास कार्यों के कारण दो ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं कुछ के प्रस्थान और गंतव्य स्टेशनों में परिवर्तन किये गये हैं. निर्माण कार्य 23 मई से शुरू होकर 16 जून तक चलेगा. 23 दिनों तक चलने वाले निर्माण कार्यों के दौरान अलग-अलग दिनों में 08641/08462 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल और बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना मेमू स्पेशल रद्द रहेगी. 08641/08462 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल 23, 26, 28, 30 मई, दो, चार, छह, नौ, 11, 16 जून और 08152/08151 बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना मेमू स्पेशल 23,26,28,30 मई, दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16 जून को रद्द रहेगी. इसके साथ ही 18 और 20 मई को 13503/13504 बर्दवान-हटिया-बर्दवान मेमू, बर्दवान स्टेशन से रवाना होकर बोकारो स्टील सिटी तक ही जायेगी और यहीं से वापसी करेगी. जबकि 18 और 20 मई को 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर स्टेशन से रवाना होकर पुरुलिया स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से रवाना होगी. इसी तरह से 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 18 और 20 मई को खड़गपुर स्टेशन से रवाना होकर आद्रा स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से वापसी करेगी. 17 मई को 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे के रास्ते अपने गंतव्य स्टेशन तक जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola